Elon Musk China Dinner: एलन मस्क को चीनी जासूस ने वेटर बन कर कराया डिनर, बीजिंग से आई फोटो से टेंशन में ट्रंप

Elon Musk China Dinner Spy Claim: डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के चीन दौरे से जुड़ा एक नया दावा सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बीजिंग में हुए स्टेट डिनर के दौरान मस्क के पीछे खड़ी वेट्रेस कोई आम सर्वर नहीं बल्कि चीन की सेना PLA की सीनियर अधिकारी मेजर चेंग चेंग थीं।

चीन विरोधी ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने फोटो शेयर कर इसे "संभावित जासूसी एंगल" बताया है। हालांकि इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे चीन की कथित खुफिया रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

Elon Musk China Dinner Spy Claim

Trump Beijing State Dinner: आखिर क्या है पूरा विवाद?

पूरा विवाद उस तस्वीर से शुरू हुआ जिसमें बीजिंग के स्टेट डिनर में एलन मस्क के पीछे एक महिला वेट्रेस खड़ी दिखाई दी। चीन विरोधी ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने दावा किया कि यह महिला असल में PLA की अधिकारी मेजर चेंग चेंग हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी सैन्य तस्वीरें भी शेयर कीं और कहा कि दोनों महिलाएं एक ही हैं। जेंग ने यहां तक आरोप लगा दिया कि महिला ने वर्दी के नीचे "कुछ छिपा" रखा हो सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई।

ये भी पढ़ें: Trump China Visit: ट्रंप का चीन में ग्रैंड वेलकम, मस्क-हुआंग सहित दिग्गज बिजनेसमैन भी साथ, दौरा क्यों खास?

कौन हैं मेजर चेंग चेंग?

चेंग चेंग चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी PLA का जाना-पहचाना चेहरा मानी जाती हैं। वे चीन की पहली महिला ऑनर गार्ड कमांडर के रूप में मशहूर हैं। साल 2004 में सेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने कई बड़े सरकारी और सैन्य समारोहों में हिस्सा लिया। 2014 से उन्होंने महिला यूनिट की कमान संभाली और कई हाई-प्रोफाइल परेड में नेतृत्व किया। वे चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की सदस्य भी रह चुकी हैं। चीन में उन्हें अनुशासन और सैन्य छवि का बड़ा चेहरा माना जाता है।

जेनिफर जेंग के दावों पर कितना भरोसा?

जेनिफर जेंग पहले भी चीन को लेकर कई बड़े और विवादित दावे कर चुकी हैं। इस मामले में भी उन्होंने कोई आधिकारिक सबूत पेश नहीं किया है। न तो चीन सरकार और न ही किसी स्वतंत्र एजेंसी ने यह पुष्टि की है कि डिनर में मौजूद महिला सच में चेंग चेंग थीं। कई लोग इसे सिर्फ सोशल मीडिया थ्योरी मान रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि तस्वीरों में काफी समानता दिखती है। फिलहाल यह मामला पूरी तरह आरोप और अटकलों के स्तर पर ही बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: 'अब X पर गंदगी नहीं चलेगी’, Grok विवाद के बाद 600 अकाउंट डिलीट, 3,500 पोस्ट ब्लॉक, सरकार के आगे झुके Elon Musk

चीन की जासूसी रणनीति पर फिर चर्चा

इस विवाद के बाद एक बार फिर चीन की कथित जासूसी रणनीतियों पर चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिका में पहले भी कई बार चीनी एजेंटों पर राजनीतिक और कारोबारी प्रभाव बढ़ाने के आरोप लग चुके हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन लंबे समय से सॉफ्ट पावर और नेटवर्किंग के जरिए जानकारी जुटाने की कोशिश करता रहा है। इसी वजह से लोग इस नए दावे को भी गंभीरता से देख रहे हैं। हालांकि अभी तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है जो इन आरोपों को पूरी तरह सही साबित कर सके।

ट्रंप-मस्क के दौरे पर क्यों बढ़ी हलचल?

Donald Trump और Elon Musk दोनों के चीन से कारोबारी और रणनीतिक रिश्ते लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। मस्क की कंपनी Tesla का चीन में बड़ा कारोबार है और ट्रंप भी चीन के साथ व्यापार और कूटनीति को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में स्टेट डिनर से जुड़ा यह दावा सामने आने के बाद मामला और ज्यादा हाई-प्रोफाइल बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे "डिनर डिप्लोमेसी" से लेकर "जासूसी गेम" तक कई नाम दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+