NEET Re-Exam के लिए अरविंद केजरीवाल की सभी CM से खास अपील, बिहार-हरियाणा के कदम को सराहा
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NEET री-एग्जाम देने जा रहे छात्रों के हक में एक बड़ी अपील की है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों (CM) से आग्रह किया है कि वे 21 तारीख को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा के लिए छात्रों के लिए बस यात्रा पूरी तरह मुफ्त करें।
उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि पंजाब की पहल के बाद अब बिहार और हरियाणा सरकार ने भी अपने राज्यों में छात्रों को यह सुविधा दे दी है। अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी जल्द ही ऐसा ही फैसला लेंगे। आइए जानतें हैं देश के अन्य राज्यों में इस परीक्षा को लेकर क्या विशेष तैयारियां की गई हैं...

20 और 21 जून को फ्री मिलेगी बस सेवा
पंजाब सरकार द्वारा छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपने राज्य के NEET परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है।
- 2 दिन मुफ्त यात्रा: हरियाणा रोडवेज की बसों में छात्र 20 और 21 जून को बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड ही टिकट: परीक्षा केंद्र तक बिना किसी परेशानी के पहुंचने के लिए छात्रों को बस कंडक्टर को केवल अपना वैध एडमिट कार्ड (Admit Card) दिखाना होगा।
- पुरानी परंपरा को दोहराया: मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार छात्रों के तनाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के दौरान भी ऐसी सुविधा दी गई थी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
बिहार में भी NEET परीक्षार्थियों को राहत
पेपर लीक विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रहे बिहार के मेडिकल परीक्षार्थियों के लिए भी राहत की खबर आई है। बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) राज्य भर में परीक्षा देने वाले छात्रों को मुफ्त बस सेवा प्रदान करेगा।
- लाखों परिवारों को आर्थिक राहत: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर इस मुफ्त सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इससे दोबारा परीक्षा देने जा रहे छात्रों के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
- 3 मई की परीक्षा हुई थी रद्द: ज्ञात हो कि 3 मई को देश भर में आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद मचे हंगामे के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब दोबारा परीक्षा कराई जा रही है।
बस स्टैंड्स और सेंटर्स पर प्रशासन के विशेष इंतजाम
भीषण गर्मी और छात्रों की भारी संख्या को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
- बुनियादी सुविधाएं: रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और परीक्षा केंद्रों के पास छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए पीने का साफ पानी, छांव की व्यवस्था और 'सत्तू' जैसी पारंपरिक खान-पान की चीजें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- अतिरिक्त बसें और सुरक्षा व्यवस्था: परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहा है। परीक्षा केंद्रों वाले प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि बाहर से आने वाले छात्रों को कोई असुविधा न हो।
दरअसल, मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली NEET UG 2026 की परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने री-एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बीते 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद सरकार की मंजूरी से 12 मई को रद्द कर दिया गया था। अब इस देशव्यापी परीक्षा को दोबारा आयोजित करने के लिए तारीखों और नियमों की घोषणा कर दी गई है। इस बार देश और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा पूरी तरह पेन-एंड-पेपर (ऑफ़लाइन) मोड में आयोजित की जाएगी। इस बार छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे
एनटीए द्वारा जारी नए टाइमटेबल के अनुसार, योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए परीक्षा शेड्यूल को नोट कर सकते हैं। इस बार छात्रों की सहूलियत के लिए परीक्षा के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है।
- परीक्षा की तारीख: 21 जून, 2026
- परीक्षा का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक
- अतिरिक्त समय: परीक्षा के तनाव को देखते हुए इस बार छात्रों को पेपर पूरा करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।














Click it and Unblock the Notifications