'EMI पर मिलेगा पेट्रोल', कौन हैं स्तुति मिश्रा? BJP अध्यक्ष की पत्नी के एक पोस्ट ने हिला डाली सियासत
Stuti Mishra: देश में बढ़ती महंगाई के बीच सोशल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा (VD Sharma) की पत्नी स्तुति मिश्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर ऐसा तंज किया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल बढ़ा दी। उनके बयान के बाद लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
किसी ने इसे आम जनता की परेशानी की आवाज बताया, तो किसी ने इसे सरकार पर अप्रत्यक्ष हमला माना। खास बात यह रही कि पोस्ट सामने आने के बाद लोग यह भी जानने लगे कि आखिर स्तुति मिश्रा कौन हैं और उनका राजनीतिक व सामाजिक बैकग्राउंड क्या है। इसी वजह से अब उनका नाम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल को लेकर किया तंज
स्तुति मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बढ़ती महंगाई पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि जिस तरह आज घर, गाड़ी और कारोबार के लिए बैंक लोन देते हैं, उसी तरह आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल भी EMI पर मिलने लगेंगे। उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इसे आम आदमी की जेब पर पड़ रहे बोझ से जोड़कर देखा।
युद्ध और जनता के नुकसान का जिक्र
अपने पोस्ट में स्तुति मिश्रा ने दुनिया के मौजूदा हालात का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि लड़ाई कहीं होती है, युद्ध किसी और जगह चलता है, लेकिन उसका असर आम लोगों को झेलना पड़ता है। माना जा रहा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय तनाव और उसके कारण बढ़ती महंगाई की ओर इशारा किया।
कौन हैं स्तुति मिश्रा?
स्तुति मिश्रा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी हैं। वह अक्सर सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। हालांकि वह सक्रिय राजनीति में सीधे तौर पर दिखाई नहीं देतीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी बनी रहती है। यही वजह है कि उनका यह पोस्ट सामने आते ही चर्चा तेज हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्तुति मिश्रा पेशे से प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्होंने जबलपुर की Jawaharlal Nehru Agricultural University में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम किया है। शिक्षा और सामाजिक मुद्दों में उनकी दिलचस्पी लंबे समय से रही है, यही वजह है कि वह अक्सर समसामयिक मामलों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं।
यह पहली बार नहीं है जब उनका कोई पोस्ट वायरल हुआ हो। इससे पहले भी वह कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। हाल ही में महंगाई को लेकर किए गए उनके पोस्ट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी। उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल भी EMI पर मिलने लगेंगे।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली। कई यूजर्स ने कहा कि स्तुति मिश्रा ने आम लोगों की परेशानी को सही तरीके से सामने रखा है। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि बीजेपी नेता के परिवार से आने वाला ऐसा बयान सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है।
विपक्ष ने भी साधा निशाना
विपक्षी दलों ने भी इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कुछ नेताओं ने इसे सरकार की आर्थिक नीतियों पर अप्रत्यक्ष हमला बताया। वहीं बीजेपी समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ महंगाई को लेकर किया गया व्यंग्य था, जिसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। फिलहाल स्तुति मिश्रा का यह पोस्ट सोशल मीडिया और राजनीति दोनों जगह चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: Rukmini Vasanth कौन हैं? 'टॉक्सिक' एक्ट्रेस के बिकिनी वाले वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications