#RepublicDay: राजपथ की परेड देख कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, Twitter पर लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
नई दिल्ली। आज पूरा भारत 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। अब से थोड़ी देर पहले खत्म हुई गणतंत्र दिवस की परेड खत्म हुई है, जहां भारत के शक्ति प्रदर्शन से पूरा विश्व वाकिफ हुआ है। इस ऐतिहासिक मौके के गवाह आज विश्व के 10 देशों के प्रतिनिधि बने हैं तो वहीं देश की सवा सौ करोड़ की जनता ने इस परेड को टीवी पर लाइव देखा है। इन सबके अलावा आज इस परेड को देखने के लिए देश की मशहूर हस्तियां भी राजपथ पहुंची थी, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।

सिने जगत के इस महान अभिनेता ने खुद Tweet करके अपनी भावनाएं साझा की हैं, उन्होंने एक बेहद इमोशनल मैसेज twitter पर साझा किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देख रहा हूं, गर्व का पल... आर्मी को मार्च पास्ट करते देखकर आंखों से आंसू निकल आते हैं... दिल्ली की यादें ताजा हो गईं जब हम ये परेड देखने आते थे. जय हिंद!!
अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी गहरे दोस्त
गौरतलब है कि मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ बच्चन बचपन में कई बार अपने पिता के साथ ये परेड देखने आते थे। उनके पिता और इंदिरा गांधी के परिवार में अच्छी मित्रता थी। यही कारण था कि एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी काफी गहरे दोस्त हुआ करते थे। आपको जानकर अचरज होगा कि सोनिया गांधी का कन्यादान हरिवंश राय बच्चन और उनकी पत्नी तेजी बच्चन ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications