Republic Bharat Exit Poll: चिराग ने नीतीश को पहुंचाया 25 सीटों पर नुकसान
नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होती ही एग्जिट पोल आने आने शुरू हो गए हैं। बिहार की जनता ने पिछले 15 सालों से सत्ता में काबिज एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इस बार कम भरोसा जताया है। रिपब्लिक भारत (Republic Bharat) के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार की जनता ने इस बार महागठबंधन पर भरोसा जताते हुए जेडीयू+ के हाथों में सत्ता सौंपने का विचार बनाया है। वहीं एनडीए को भारी मात्रा में सीटों को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। Republic Bharat exit poll के अनुसार बिहार में महागठबंधन को 116 से 138 सीटें, एनडीए को 91 से 119 सीटें और एलजेपी के खाते में 5 से 8 सीटें आ सकती हैं।
Recommended Video

मिली रही जानकारी के मुताबिक इस बार के चुनाव में एनडीए से अलग हुई चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने नीतीश कुमार और बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अकेली चुनाव लड़ रही चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने नीतीश कुमार को 25 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। एग्जिट पोल के मुताबिक चिराग पासवान के हिस्से में 5 से 10 सीटें आ सकती हैं लेकिन चुनाव नतीजे आने तक यह आंकड़े बदल भी सकते हैं। बता दें कि चुनाव समाप्ति होने के बाद सभी इवीएम और वीवीपैट को सील कर बज्र गृह में रख दिया गया है अब 10 नवंबर को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ही पहली पसंद बनाकर उभरे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने दूसरे नबंर पर रखा है। इसके अलावा एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान के नाम पर महज 7 फीसदी लोग ही मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सहमति जताई है। आपको बता दें कि चिराग पासवान ने बिहार की 243 सीटों में से 135 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जिनमें से ज्यादातर जेडीयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारे थे।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2020: महिला वोटरों में भी आगे निकले तेजस्वी, चिराग तीसरे नंबर पर












Click it and Unblock the Notifications