Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Exit Poll 2020: महिला वोटरों में भी आगे निकले तेजस्वी, चिराग तीसरे नंबर पर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान समाप्‍त हो गया है। सभी राजनीतिक दलों ने बिहार की कुर्सी हासिल करने के लिए पुरजोर मेहनत की है। इस चुनाव में मुख्‍यमंत्री के लिए 6 चेहरे मैदान में किस्‍मत आजमा रहे हैं। 10 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार का ताज किसके सिर सजा। लेकिन एग्‍जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ही पहली पसंद बनाकर उभरे हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने दूसरे नबंर पर रखा है।

Recommended Video

    Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
    Bihar Exit Poll 2020: महिला वोटरों में भी आगे निकले तेजस्वी, चिराग तीसरे नंबर पर

    इंडिया टूडे एक्‍सिस माई इंडिया के मुताबिक मुख्‍यमंत्री पद के लिए तेजस्‍वी यादव को 44 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीं नीतीश कुमार को 35 प्रतिशत लोगों ने मुख्‍यमंत्री पद के लायक माना है। नीतीश कुमार के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है क्‍योंकि बिहार का चुनाव नीतीश और तेजस्‍वी के बीच ही माना जा रहा था। इसके अलावा एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान के नाम पर महज 7 फीसदी लोग ही मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सहमति जताई है। आपको बता दें कि चिराग पासवान ने बिहार की 243 सीटों में से 135 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जिनमें से ज्यादातर जेडीयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारे थे।

    महिला वोटरों ने भी तेजस्‍वी यादव को किया पसंद

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक 43 प्रतिशत महिला वोटरों ने महागठबंधन को पसंद किया है जबकि 42 फीसदी महिला वोटरों की पसंद NDA है। 37 प्रतिशत पुरुष राजग के साथ हैं जबकि 44 फीसदी पुरुष वोटरों ने महागठबंधन को पसंद किया है। ये नीतीश कुमार के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। वहीं, चिराग की पार्टी को सात प्रतिशत महिला और सात प्रतिशत पुरुष ने पसंद किया है। पिछले महीने लोकनीति-सीएसडीएस ने जब इंडिया टुडे के लिए ओपिनियन पोल कराया था इस दौरान यह बात सामने आई थी कि 41 फीसदी महिला वोटर्स नीतीश के साथ थीं जबकि 31 फीसदी महिलाएं राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ दिखीं। वहीं बाकी 28 फीसदी महिलाओं की पसंद अन्य पार्टियां थीं।

    क्‍या कह रहा है एग्जिट पोल

    पाटलिपुत्र में महागठबंधन बाजी मारती दिख रही है, 61 सीटों में से उसे 33 सीटे मिलने का अनुमान है। वहीं, एनडीए के खाते में 26 सीटें जाती दिख रही है। एलजेपी के खाते में 1 और अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती हैं। पाटलिपुत्र के बाद मिथिलांचल में भी महागठबंधन बाजी मारती दिख रही है। मिथिलांचल की 60 सीटों में उसे 36 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एनडीए को 23 सीटें मिलने का अनुमान है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+