ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हिंसा मामले में अब तक 38 FIR, 84 गिरफ्तार
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान भड़की हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने दंगा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अलग-अलग मामलों में 38 केस दर्ज किए हैं। इस संबंध में पुलिस ने 84 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर कई छापे मारे जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुई बर्बरता को लेकर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जालंधर में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की।

सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों - तरनतारन के जुगराज सिंह और नवप्रीत सिंह - ने 26 जनवरी को लाल किले की प्राचीर पर निशान साहिब झंडा फहराया था, दिल्ली पुलिस ने जालंधर के बस्ती जवाला खेल इलाके में भी छापे मारे।
Recommended Video
आपको बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में निकाली गई ट्रैक्टर परेड में हिंसा की वजह से दिल्ली में 26 जनवरी के दिन अफरातफरी मच गई थी। अनेक प्रदर्शनकारी लालकिला परिसर में घुस गए थे तथा वहां ध्वज-स्तंभ पर अपना झंडा लगा दिया था जहां प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
पुलिस ने शुक्रवार को नौ किसान नेताओं से जांच में शामिल होने को कहा था, लेकिन कोई भी पुलिस के पास नहीं पहुंचा। वहीं नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को दिल्ली की सीमाओं पर अनेक स्थानों पर दिनभर का अनशन किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कृषक समुदाय से बढ़ते समर्थन के बाद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन तेज होता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications