सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में रामलला मंदिर की होगी मरम्मत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अयोध्या में विवादित परिसर में बने रामलला के अस्थायी मंदिर की हल्की मरम्मत होगी। जी हां सुप्रीम कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस आदेश के बाद जहां रामलला की मूर्तियां हैं वहां मरम्मत का काम होगा।

यह काम फैजाबाद के कलेक्टर कराएंगे और निगरानी के लिए इंडिपेंडेंट ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यन स्वामी ने तीर्थयात्रियों के लिये सुविधाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन पत्र दाखिल किया था। बीजेपी नेता ने लिखा था कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के अधूरे इंतजामों के चलते भगवान राम के भक्त पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications