जानेमाने मुस्लिम धर्मगुरू मुफ्ती अख्तर रजा खान का निधन
बरेली। जाने-माने धार्मिक गुरु मुफ्ती अख्तर रजा खान का शुक्रवार को असर की नमाज के बाद निधन हो गया। पिछले काफी दिनों से वह बीमार थे, उनकी उम्र 80 वर्ष की थी। मुफ्ती अख्तर रजा खान इतिहास में विख्यात इस्लामिक धर्मगुरु अहमद रजा खान के खानदान से थे, जिन्हें लोग आला हजरत के नाम से जानते थे। जानकारी के अनुसार दुनिया के शीर्ष 500 प्रभावी मुस्लिम लोगों की लिस्ट में, उनका स्थान इस लिस्ट में 24वां था।

बरेली स्थित आला हजरत की दरगाह पर हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग जियारत करने के लिए आते थे। मुफ्ती रजा खान के निधन की खबर सुनने के बाद उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। देश में उनके करोड़ो फॉलोवर थे। आपको बता दें कि मुफ्ती अख्तर बरेलवी आंदोलन के जनक थे, उन्हें तजुशरिया का नाम दिया गया था। वह उन चुनिंदा लोगों में से थे जिन्हें मक्का में काबा के भीतर जाने की इजाजत दी गई थी।
इसे भी पढ़ें- मुस्लिम संगठन का एलान- निदा की चोटी काटने वाले को मिलेगा 11,786 रुपए का इनाम












Click it and Unblock the Notifications