कभी राखी ने ही लगाया था मीका पर जबरन Kiss करने का आरोप, आज बहा रही हैं आंसू

मुंबई। मशहूर सिंगर मीका सिंह एक बार फिर से अपनी गंदी हरकतों की वजह से विवादों में फंस गए हैं, उन पर 17 वर्षीय ब्राजीलियन मॉडल -सिंगर ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में ले लिया है, खबरों की मानें तो मीका सिंह इस मॉडल को कई गंदी तस्वीरें भेज रहे थे, फिलहाल मीका को लेकर उनके घरवालों की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन उनकी एक्स गर्लफ्रेंड राखी सावंत ने जरूर उनके लिए आंसू बहाए हैं।

राखी ने लगाया था मीका पर जबरन किस करने का आरोप

राखी ने लगाया था मीका पर जबरन किस करने का आरोप

उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए मीका बचाने की बात कही है, हालांकि ये वही राखी सावंत हैं, जिन्होंने खुद मीका पर साल 2006 में उनकी बर्थडे पार्टी में सरेआम सबके सामने जबरन किस करने का आरोप लगाया था और इस मामले पर बड़ा हंगामा किया था। उस वक्त सोशल मीडिया इतना सक्रिय नहीं था लेकिन राखी ने हर टीवी चैनल पर चीख-चीख कर मीका के खिलाफ बयानबाजी भी की थी, ये मामला पुलिस के भी पास पहुंचा था, जिसके बाद मीका सिंह ने माफी मांगी थी।

राखी थीं मीका सिंह की गर्लफ्रेंड

राखी थीं मीका सिंह की गर्लफ्रेंड

ऐसा कहा जाता है कि राखी जब फिल्म इंडस्ट्री में आईं थीं, तो उस वक्त वो गायक मीका सिंह की गर्ल फ्रेंड हुआ करती थीं, लेकिन किस विवाद के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। हालांकि इसके कुछ वक्त बाद जब मीका सिंह पर मुंबई की एक मॉडल के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था तो उन्होंने मीका को सपोर्ट करके सबको चौंका दिया था।

Recommended Video

    Rakhi Sawant promises Mika Singh to get him out of Dubai Jail; Watch video| FilmiBeat
    राखी ने मीका के लिए वीडियो अपलोड किया

    राखी ने मीका के लिए वीडियो अपलोड किया

    इसलिए आज जब राखी ने मीका के लिए वीडियो अपलोड किया है तो उनके इस वीडियो पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं, किसी ने राखी के खिलाफ बयानबाजी की है तो किसी ने मीका के विरोध में कमेंट किया है, राखी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    ब्राजीलियन नाबालिग युवती ने मीका पर लगाए संगीन आरोप

    ब्राजीलियन नाबालिग युवती ने मीका पर लगाए संगीन आरोप

    मालूम हो कि ब्राजीलियन नाबालिग युवती ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्त‍िजनक तस्वीरें भेजते थे, मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे, दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्ट‍ि की है कि उन्होंने मीका को हिरासत में लिया है, मीका के दोस्त भी उन्हें रिहा कराने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+