रिलायंस ने मैगी ही नहीं सभी नूडल्स ब्रांडों की बिक्री रोकी
मुंबई। पूरे देश में इस समय मैगी को लेकर बवाल मचा हुआ है, देश के सभी शॉपिंग स्टोर से मैगी को हटाने का आदेश हो गया है तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी अपने रिटेल स्टोरों से सभी ब्रांड के इंस्टैंट नूडल्स को हटाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी दामोदरमल ने मीडिया को दी है।
रिलायंस ने कहा कि वो लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं कर सकती है इसलिए उसने अपने सारे रिटेल स्टोर से नूडल्सों को हटा लिया है। मालूम हो कि रिलायंस रिटेल देश के 200 शहरों के 2,620 स्टोरों का संचालन करती है।
आपको बता दें कि इंडियन फूड डिपार्टमेंट ने ने नेस्ले इंडिया को आदेश दिया है कि वह मैगी की सभी नौ किस्मों को बाजार से हटा ले और उनका उत्पादन तथा निर्यात भी रोक दे। मैगी के अंदर लेड की मात्रा जरूरत से बहुत ज्यादा पायी गई है जिसके कारण मैगी को खाने से बच्चों की सेहत पर बुरा असर डालेगी इसलिए मैगी को लेकर देश में विरोध हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications