रिलायंस जियो के मॉनसून ऑफर में इंटरनेट की बारिश, 3.2TB डाटा के साथ मिलेगा 4900 का फायदा

नई दिल्लीः रिलायंस जियो का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ने मॉनसून ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर में ग्राहकों को 3.2 टीबी का डाटा तो मिलेगा ही साथ ही ग्राहकों को 4900 रुपये का फायदा भी होगा। इस ऑफर का लाभ केवल ओप्पो मोबाइल यूजर ही उठा सकते हैं। ये ऑफर रिलायंस जियो के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है। आइए जानते हैं इस खास ऑफर के बारे में-

ओप्पो ग्राहकों को मिलेगा इस ऑफर का फायदा

ओप्पो ग्राहकों को मिलेगा इस ऑफर का फायदा

रिलायंस जियो का मॉनसून ऑफर खास तौर पर ओप्पो मोबाइल ग्राहकों के लिए हैं। अगर आप कोई ओप्पो का नया फोन खरीदते हैं तो आपको इस ऑफर का फायदा मिलेगा। वहीं, अगर रिलायंस जियो को पुराने ओप्पो का मोबाइल खरीदते हैं तो भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

ऑफर का फायदा लेने के लिए करना होगा ये रिचार्ज

ऑफर का फायदा लेने के लिए करना होगा ये रिचार्ज

तय प्लान के मुताबिक 3.2 टीबी डाटा देने की बात की जा रही है। बता दें, ओप्पो का फोन खरीदने के साथ जियो सिम पर 198 या 299 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। अगर आप 198 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो ग्राहक को रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। यानि महीने का 56 जीबी। वहीं, 299 के प्लान में रोजाना तीन जीबी यानि महीने का 84 जीबी डाटा। 198 रुपये प्लान के साथ ग्राहक को 2184 जीबी डाटा मिलेगा।

ग्राहकों को मिलेगा रोजाना इंटरनेट डाटा

ग्राहकों को मिलेगा रोजाना इंटरनेट डाटा

वहीं, 299 के प्लान के तहत ग्राहकों को रोजाना तीन जीबी जाटा मिलेगा। मतलब महीने का 84 जीबी। (39वें रिचार्ज के साथ 84x39= 3276जीबी डाटा), इस प्लान में ग्राहको को 3.2 टीबी डाटा दिया जाएगा।

ग्राहकों को होगा 4900 रुपये का फायदा

ग्राहकों को होगा 4900 रुपये का फायदा

इंटरनेट डाटा के लाभ के साथ-साथ ग्राहकों को 4900 रुपये को फायदा भी होगा। अगर आप कोई ओप्पो फोन खरीदते हैं और 198 या 299 का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 1800 रुपये का कैशबैक मिलेगा। प्लान के तहत 50 रुपये के 36 वाउचर दिए जाएंगे। साथ ही जियो मनी में 1800 रुपये मिलेंगे( ये पैसे तीन बार 600-600 के रूप में आएंगे।)

 मेक माय ट्रिप का कूपन भी मिलेगा

मेक माय ट्रिप का कूपन भी मिलेगा

इतना ही नहीं इस प्लान के तहत ग्राहकों को मेक माय ट्रिक का 1300 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा। (1800+1800+1300= 4,900) ये सारे फायदे जोड़कर ग्राहक को 4900 रुपये का फायदा होगा। इस ऑफर का लाभ 28 जून से लेकर 25 सितंबर तक मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+