रिलायंस जियो आज ग्राहकों को दे सकता है बड़ा तोहफा, अंबानी कर सकते हैं ये ऐलान
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आज होने वाली अपनी वार्षिक बैठक के दौरान जियो ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी जियो फाइबर, फाइबर टू द होम ब्रॉडबैंड सेवा का ऐलान कर सकते हैं। हाल ही में कंपनी के शीर्ष सूत्र ने बताया था कि 5 जून को लोगों के घरों में जियो ब्रॉडबैंड की सेवा शुरू हो सकती है। एफटीटीएच सेवा को 2016 से टेस्ट किया जा रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी की ओर से आज यह बड़ा ऐलान हो सकता है।

100 एमबीपीएस की स्पीड
जिस तरह से रिलायंस ने जियो के जरिए मोबाइल कंपनियों के बीच सस्ते कॉल रेट और इंटरनेट की सेवा को लेकर जंग का ऐलान किया था उसके बाद तमाम कंपनियो को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा थता। रिलायंस ने वर्ष 2016 में जियो का ऐलान करके टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा धमाल किया था, ऐसे में लोगों के घरों में ब्रॉडबैंड की सेवा के जरिए कंपनी दूसरा बड़ा धमाका करने जा रही है। जियो लोगों को घर में 100 एमबीपीएस की स्पीड में मफ्ता डेटा देने की तैयारी कर रही है।
मुफ्त में मिलेगी एफआईआर
ब्रॉडबैंड के अलावा कंपनी लोगों को असीमित वीडियो और वाइस कॉल की भी सेवा देने का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि इसके लिए उपभोक्ता को सिर्फ 1000-1500 रुपए प्रति महीना देना होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए उन्हें मुफ्त में सेवा देने का ऐलान कर सकती है, जैसा कि जियो के लॉच के वक्त किया गया था। ऐसे में अगर कंपनी लोगों को मुफ्त का ऑफर देती है तो तमाम कंपनियों की मुश्किल बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- सावधान: आपके स्मार्टफोन पर खतरनाक वायरस का अटैक, चुरा रहे हैं आपके बैंक डिटेल
रिलायंस ने भी कसी कमर
वहीं इन सबके बीच सुनील मित्तल रिलायंस के विस्तार के बीच एयरटेल की ब्रॉडबैंड सेवा को देशभर में बेहतर करने की योजना बना रहे हैं। भारती एयरटेल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयरटेल बाजार में प्रतिस्पर्धा में बने रहने और बेहतर सेवा देने के लिए हर संभव कदम उठाएगी, जिससे कि हमारे ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी होती रहे। जियो की वजह से पहले ही एयरटेल को अपनी कीमतों को कम करना पड़ा है, जिसकी वजह से एयरटेल की सेवा में गिरावट दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें- अगले साल से खत्म हो सकती है Mobile Portability की सुविधा












Click it and Unblock the Notifications