VIDEO: पत्नी और पोते के साथ मुकेश अंबानी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

आजादी के 75 साल पूरा होने पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के महोत्सव पर पूरे देश में जश्न है। हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है।

मुंबई, 15 अगस्त: आजादी के 75 साल पूरा होने पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के महोत्सव पर पूरे देश में जश्न है। हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी आज अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

VIDEO: पत्नी और पोते के साथ मुकेश अंबानी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
Photo Credit:

मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे। सभी लोग देशभक्ति के जोश से भरे थे। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में देश ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 75 सालों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन मौजूदा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को महत्वहीन साबित करने पर अड़ी है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सोनिया गांधी ने कहा कि भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की। वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा, धर्म संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें- IndiaAt75 : राहुल गांधी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को दी बधाई, कही ये बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+