IndiaAt75 : राहुल गांधी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को दी बधाई, कही ये बातें
नई दिल्ली, 15 अगस्त: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने कहा, "भारत के लिए, हमारी बहुत प्यारी मातृभूमि, प्राचीन, शाश्वत और हमेशा-नई, हम अपनी श्रद्धेय श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हम उसकी सेवा के लिए खुद को नए सिरे से बांधते हैं।" इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। बधाई संदेश में सोनिया गांधी ने सरकार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अपमान के आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि कांग्रेस राजनैतिक लाभ के लिए की जा रही गलत बयानबाजी का विरोध करेगी। बता दें, कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से सोनिया और प्रियंका गांधी आइसोलेशन में हैं। वहीं, राहुल गांधी की भी तबीयत ठीक नहीं है।

सोनिया गांधी ने बधाई संदेश में क्या कहा ?
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, "पिछले 75 वर्षों में भारत ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत के माध्यम से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है।" सोनिया गांधी ने लिखा, ''भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा धर्म संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्व पहचान बनाई है।''
सोनिया ने सरकार को चेताया, जानिए क्या कहा ?
सोनिया गांधी ने आगे लिखा, ''साथियों, हमने बीते 75 वर्षों में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ करने पर तुली हुई है, जिसे कदापी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। राजनैतिक लाफ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानी तथा गांधी नेहरी पटेल आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।''












Click it and Unblock the Notifications