रिलायंस डिजिटल इंडिया सेल आज से शुरू, इन सामानों पर पाएं भारी डिस्काउंट
नई दिल्ली। रिलायंस की डिजिटल इंडिया सेल (Reliance Digital India Sale) आज से शुरू हो गई है। इस सेल में ना केवल इलेक्ट्रॉनिक बल्कि अन्य सामानों पर भी भारी छूट मिलेगी। इस बार बेहतर डील्स के साथ-साथ शानदार कैशबैक ऑफर भी हैं। सेल 24 जनवरी को शुरू होकर 26 जनवरी 2020 को समाप्त होगी। इस बार डिजिटल इंडिया सेल में 26 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। जिसमें 10 फीसदी मल्टीबैंक कैशबैक और 16 फीसदी का रिलायंस डिजिटल कैशबैक शामिल है।

सेल में टेलीविजन, होम अपलायंस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और ऐक्ससरीज पर भारी छूट मिल रही है। छूट का लाभ माय जियो स्टोर और reliancedigital.in के ऑनलाइन स्टोर से मिलेगा। रिलायंस डिजिटल की बात करें तो ये देश का काफी बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर है। जो देश के 800 शहरों और 400 से ज्यादा बड़े रिलायंस डिजिटल स्टोर में काम कर रहा है। देश में 1800 से अधिक रिलायंस माय जियो स्टोर हैं।
इस सेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ब्रैंड्स पर भारी छूट मिलेगी। बता दें रिलायंस डिजिटल में शानदार कलेक्शन मिलता है जो कि ग्राहकों की लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां हर सामान पर आफ्टर सेल सर्विस भी मिलती है। इस सेल से पहले अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी गणतंत्र दिवस सेल चल रही थी। यहां भी काफी सामान पर भारी छूट रखी गई। लेकिन इनकी सेल 22 जनवरी को समाप्त हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications