राकेश झुनझुनवाला की पत्नी के दिलचस्प फैसले ने सबको चौंकाया, बड़ी गिरावट से पहले बेचे 334 करोड़ के शेयर
शेयर बाजार में सही समय पर लिया गया फैसला कितना बड़ा फर्क डाल सकता है, इसका ताजा उदाहरण दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला बनी हैं। उन्होंने जून 2025 में ही ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज से पूरी तरह बाहर निकलने का बड़ा कदम उठाया था।
रेखा झुनझुनवाला का यह फैसला अब अगस्त में बेहद समझदारी भरा साबित हो रहा है क्योंकि सरकारी सख्ती के बाद नजारा टेक का शेयर एक हफ्ते में करीब 13% टूटकर 1,167 रुपए तक आ चुका है। 18 से 22 अगस्त तक तो यह गिरावट 16.3% प्रतिशत तक आ गई।

बता दें कि मार्च 2025 तक रेखा झुनझुनवाला के पास नजारा टेक में 7.06% हिस्सेदारी के साथ करीब 61.8 लाख शेयर थे। 13 जून 2025 को उन्होंने सारे शेयर औसतन 1,225 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेच दिए। इस सौदे से उन्हें करीब 334 करोड़ रुपए मिले। यह वही हिस्सेदारी थी जो कभी दिवंगत राकेश झुनझुनवाला के पास 10.82% तक रही थी। रेखा ने इसे पूरी तरह खत्म कर दिया।
शेयरों का हाल (18-22 अगस्त 2025)
- कंपनी 18 अगस्त 21 अगस्त गिरावट/बढ़त 22 अगस्त भाव
- नजारा टेक 1,394 1,205 -13% 1,167 रुपए
- डेल्टा कॉर्प 83.5 91.21 +9% 89.24 रुपए
- ऑनमोबाइल 53.47 53.64 0% 52.51 रुपए
सरकार की सख्ती और असर
हाल ही में सरकार ने ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग पर पाबंदी लगाई। नजारा टेक का बिजनेस लगभग 44% गेमिंग से जुड़ा है, इसलिए दबाव बढ़ा। हालांकि कंपनी यह सर्विस विदेशी मार्केट से भी प्रोवाइड कराती है। डेल्टा कॉर्प और ऑनमोबाइल जैसी कंपनियों पर असर सीमित रहा क्योंकि उनका मुख्य फोकस टेलीकॉम और अन्य डिजिटल सेवाओं पर है।
अंबरीश बालिगा का विश्लेषण
मीडिया की खबरों के अनुसार बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा का अनुमान है कि गेमिंग में लगने वाला पैसा अब शेयर बाजार की ओर आएगा। नजारा पर बड़ा असर नहीं होगा, क्योंकि इसका बिजनेस मॉडल विविध है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स को घबराने की जरूरत नहीं, स्टॉक फिर से आकर्षक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications