Ek Deewane Ki Deewaniyat: नहीं देखी होगी ऐसी दर्दनाक प्यार की कहानी, साइको लवर बन हर्षवर्धन राणे ने उड़ा होश
Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और पंजाबी फिल्मों से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का टीजर रिलीज
आपको बता दें कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का टीजर आज यानी 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है।

इमोशंस और जुनून से भर देगा टीजर
करीब 1 मिनट 40 सेकंड का ये टीजर वीडियो दर्शकों को इमोशंस और जुनून से भर देता है। लंबे समय बाद हर्षवर्धन राणे एक बार फिर लवर बॉय के रूप में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ अलग है। टीजर देखकर लग रहा है कि वह इस फिल्म में एक साइको लवर का किरदार निभाने वाले हैं।
डायलॉग्स ने बढ़ाई टीजर की चमक
-फिल्म का टीजर अपनी पावरफुल डायलॉग डिलीवरी की वजह से और भी खास बन गया है। इसमें तीन बड़े डायलॉग्स हैं, जो इसकी असली यूएसपी (USP) कहे जा सकते हैं। इन्हें सुनकर ऐसा महसूस होता है जैसे लंबे समय बाद कोई ट्रेडिशनल बॉलीवुड लव स्टोरी बड़े पर्दे पर लौट रही हो।
-फिल्म के टीजर में प्यार, दर्द और नफरत का अनोखा मिश्रण दिखाई देता है। हर्षवर्धन राणे का किरदार सोनम बाजवा के प्यार में पूरी तरह पागल नजर आ रहा है और वो उन्हें पाने के लिए सारी हदें पार करने को तैयार हैं।
डायलॉग्स से फिल्म की कहानी की झलक
-टीजर के डायलॉग्स से फिल्म की कहानी की एक झलक भी मिलती है। टीजर में हर्षवर्धन राणे कहते हैं- तेरे लिए मेरा प्यार तेरा भी मोहताज नहीं, ये मरते दम तक रहेगा, सिर्फ आज नहीं।
-इसके जवाब में सोनम बाजवा का किरदार कहता है- तेरा प्यार, प्यार नहीं तेरी जिद है, जिसे तू पार कर रहा है, वो हर हद की हद है। मेरे दिल में तेरे लिए मोहब्बत नहीं, सिर्फ नफरत है। तुझे तबाह कर देगी ये दीवानगी। इन लाइनों से साफ है कि प्यार का यहे जुनून कहीं न कहीं उनके रिश्ते को ही तबाह कर देगा।
प्यार, जुनून और दर्द की दास्तां है फिल्म की कहानी
-वहीं एक दूसरे डायलॉग में हर्षवर्धन राणे कहते हैं- तेरी दीवानगी में जब मैं मर जाऊंगा ना, तो ऐसे ही रहना, अपनी आंखों में एक भी आंसू मत आने देना, क्योंकि तेरी आंखों में आंसू मेरी रूह बर्दाश्त नहीं करेगी।
-इस डायलॉग से ये साफ हो जाता है कि फिल्म में हर्षवर्धन का किरदार बेहद गहरे दर्द और पागलपन से गुजरता है। उनका प्यार एक जुनून में बदलकर उन्हें ऐसी हदें पार करवाता है, जहां से मोहब्बत नफरत का रूप ले लेती है। ये फिल्म आगामी 21 अक्टूबर 2025 यानी दिवाली के समय सिनेमाघरों में रिलीज ोहगी।












Click it and Unblock the Notifications