Karnataka: ट्रेन‍िंग एयरक्राफ्ट की एक बार फिर इमरजेंसी लैंडिंग, 24 दिन पहले हुई थी ऐसी ही घटना

Karnataka: कर्नाटक के कालाबुरागी शहर में एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। घटना के वक्त पायलट-सह-प्रशिक्षक और दूसरा प्रशिक्षु पायलट बाल बाल बचे।

Karnataka: कर्नाटक के कालाबुरागी शहर में एक एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा करना पडा। सुबह करीब 9.30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

एयरक्राफ्ट में एक पायलट-सह-प्रशिक्षक और दूसरा प्रशिक्षु पायलट सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं। कलबुर्गी हवाईअड्डे के निदेशक चिल्का महेश ने मौके पर जाकर इंस्पेक्शन भी किया है। आपको बता दें कि बीती 30 मई को भी रेडबर्ड एविएशन से संबंधित टू-सीटर ट्रेन‍िंग एयरक्राफ्ट की सांबरा एयरपोर्ट के पास इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त भी तकनीकी खराबी की वजह बताई गई थी। इमरजेंसी लैंडिंग में दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई थीं।

aircraft emergency landing

इमरजेंसी लैंडिंग के मामले बढ़े

  • 21 जून- इंडिगो की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वजह बताई गई कि इंजन में तकनीकी खराबी हो गई थी। इसलिए फ्लाइट वापस लौट आई।
  • 10 जून- दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वजह बताई गई कि इंजन में तकनीकी खराबी हो गई थी। तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौट आई।
  • 4 जून- डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। वजह बताई गई कि इंजन में तकनीकी खराबी हो गई थी।
  • 30 मई- रेडबर्ड एविएशन से संबंधित टू-सीटर ट्रेन‍िंग एयरक्राफ्ट की सांबरा एयरपोर्ट के पास इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। वजह तकनीकी खराबी बताई गई थी।
  • 26 मई- एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। बताया गया था कि तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा फैसला लेना पडा। यह फ्लाइट दिल्ली से वैंकूवर जा रही थी। लेकिन, उड़ान भरने के तुरंत बाद इसे वापस दिल्ली में सेफ लैंड कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+