देश के इन जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका, Red Alert जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में अगले चंद घंटों में नासिक, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, आरंगाबाद और जालना समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है, यही नहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का दौर यूंही जारी रहेगा और इसी वजह से उसने लोगों को निर्देश दिया है कि वो वीकेंड पर घाटों या समुद्र किनारे पिकनिक मनाने ना जाएं।

पुणे मौसम विभा

पुणे मौसम विभा

पुणे मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से सक्रिय मॉनसून के इंपल्स आ रहे हैं जो कि मराठवाड़ा और विदर्भ इलाकों को प्रभावित कर सकते हैं, जिसके फलस्वरूप भूस्खलन और भारी बारिश की आशंका है, जिसके कारण लोगों को घाटों के पास जाने से रोका गया है।

केरल में भी रेड अलर्ट

केरल में भी रेड अलर्ट

केरल में अगले कुछ दिन में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मजबूत होने के साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के तीन जिलों इडुकी, पथानमथिट्टा और कोट्टायम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इडुकी जिले में 20 जुलाई तक तक का रेड अलर्ट जारी किया गया है। केरल और लक्षद्वीप के तट पर रहने वाले मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। उत्तर पश्चिम से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण मछुआरों से ऐसा करने को कहा गया है।

यहां पर भी हो सकती है भारी बारिश

यहां पर भी हो सकती है भारी बारिश

विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है, मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई के बाद ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होगी। वहीं अगले 3-4 दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कम बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली में मॉनसून फिर दे सकता है धोखा

दिल्ली में मॉनसून फिर दे सकता है धोखा

दिल्ली में भी पिछले दो दिनों में हुई बारिश होने कारण मौसम में तब्दीली महसूस की गई है, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर इलाके में आज अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक दिल्ली में अच्छी बारिश हो सकती है इसके बाद मौसम में मॉनसून धोखा दे सकता है। तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+