मुंबई में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद, उत्तराखंड में भी हो सकती है आफत की बारिश
Recommended Video
नई दिल्ली। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में भारी बारिश का संकट मंडरा रहा है, भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज मुंबई, ठाणे और कोंकण में को सभी स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है,आज सभी स्कूल और जूनियर कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी गई है, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बांद्रा वेस्ट से बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने स्कूल-कॉलेज बंद होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है, आपको बता दें कि मुंबई में इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।

मुंबई में Red Alert
जबकि स्काईमेट के मुताबिक महज 3 घंटे में मुंबई के सांता क्रूज़ में 38 मिमी की बारिश दर्ज हुई है, एजेंसी के मुताबिक आज होने वाली बारिश की तीव्रता बहुत ज्यादा होगी, इसलिए लोगों को चेतावनी दी गई है, एजेंसी ने कहा है कि आज पालघर, वाशी, ठाणे, खारघर, रायगड, नेरुल, पनवेल, बदलापुर के हिस्से सहित उससे सटे आसपास के इलाकों में भी मूसलाधार बारिश की आशंका है। इसके अलावा, लोनावला, माथेरान, महाबलेश्वर और अलीबाग के हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

मूसलाधार बारिश की आशंका
आगामी बारिश की भारी तीव्रता के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति फिर से बन सकती है। जिसके कारण, मुंबई शहर में यातायात की समस्या देखने को मिलेगी। आगामी मूसलाधार बारिश के लिए स्काइमेट द्वारा पहले से ही रेड अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई के अलावा, उत्तराखंड में भी 21 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग के मुताबिक यहां के पौड़ी, चमोली, नैनीताल और पिथौड़गढ़ में 20 और 21 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है, बता दें उत्तराखंड के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, इसकी वजह से गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है, बुधवार को भी मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications