Red Alert: मुंबई में भारी बारिश के बीच हाईटाइड, BMC ने की ये अपील

मुंबई। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने पहले ही यहां रेड अलर्ट जारी किया हुआ था , आर्थिक राजधानी में रविवार को भारी बारिश और जलभराव के बीच समंदर में हाईटाइड की लहरें उठीं हैं, आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई में करीब 82 मिमी बारिश दर्ज की गई है तो वहीं अगले कुछ घंटों में मुंबई के आस-पास इलाकों में भी भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है।

Recommended Video

    Mumbai Heavy Rain: मुंबई में भारी बारिश जारी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    क्या है हाईटाइड?

    क्या है हाईटाइड?

    दरअसल हाईटाइड या उच्च ज्वार आना या समंदर का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से पैदा होता है लेकिन बैरोमैट्रिक दवाब की वजह से समंदर के अंदर तूफान उठता है, जिसकी वजह से समंदर में बड़ी, तेज और ताकतवर लहरें उठती हैं।

    कई जगहों पर पानी जमा

    भारी बारिश के मद्देनजर ब्रहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। ठाणे और पालघर में हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया है तो वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी शहर की पुरानी इमारतों को इस बारिश से खतरा हो सकता है।

    बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें

    आईएमडी ने लोगों को घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि एक-दो दिन बारिश के कारण ट्रैफिक पर भी असर पड़ सकता है, बेहतर होगा कि लोग बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।

    मुंबई पुलिस ने की ये अपील

    मुंबई पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वो आज और कल घर से बाहर ना निकलें और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मुंबई के अलावा अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और असम के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।

    दक्षिण भारत में बरसेंगे बादल

    दक्षिण भारत में बरसेंगे बादल

    अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि बारिश का ये सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+