उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, देहरादून में जारी हुआ Red Alert
नई दिल्ली। मॉनसून की बारिश ने जहां मुंबई में उत्पात मचा दिया वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं और यहां पर लोग गर्मी से बुरी तरह से परेशान हैं, फिलहाल मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई शहरों में भारी बारिश को लेकर 10 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि उसने देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में अगले 2 से 3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

देहरादून में Red Alert जारी
आपको बता दें कि रेड अलर्ट का मतलब होता है खतरनाक स्थिति, जब मौसम के ज्यादा खराब होने की संभावना रहती है तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है, जबकि येलो अलर्ट का मतलब होता है खतरे के लिए सावधान रहें।

मॉनसून ने राजस्थान में दस्तक दे दी
फिलहाल दो दिन पहले ही मॉनसून ने राजस्थान में दस्तक दे दी है और मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में मॉनसून उत्तर भारत के आठ राज्यों को भिगोने के लिए बढ़ रहा है और बहुत जल्द यहां पर भारी बारिश होगी। विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले 48 घंटे में मॉनसून की बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी बहुत अच्छी बारिश होने की आशंका है, तो वहीं दिल्ली तक मॉनसून पहुंचने में कुछ वक्त और है बल्कि आने वाले चार से पांच दिनों के दौरान दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मुंबई में आज एक बार फिर शहर में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में आज एक बार फिर शहर में भारी बारिश की आशंका जताई है। हालांकि सोमवार को हुई बारिश के मुकाबले गुरुवार को कम बारिश होने की संभावना है। इससे पहले बुधवार रात में बारिश नहीं होने से मुंबईकरों ने चैन की सांस ली। वहीं, बुधवार को भी हाई टाइड का अलर्ट जारी हुआ है












Click it and Unblock the Notifications