माल्या और नीरव से अब तक 13 हजार करोड़ की रिकवरी, लोकसभा में वित्त मंत्री ने दी जानकारी

नई दिल्ली, 20 दिसंबर: शराब करोबारी विजय माल्या और हीरा कारोबारी नीरव मोदी देश के कई बड़े बैंकों को हजारों करोड़ का चुना लगाकर विदेश भाग गए थे। वैसे दोनों विदेशी जेल में बंद हैं, लेकिन भारतीय एजेंसियों ने उनकी संपत्ति बेचकर बड़ी रिकवरी कर ली है। सोमवार को संसद में भी ये मुद्दा उठा और दोनों भगोड़ों से हुई रिकवरी को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इसके बारे में विस्तार से बताया।

Lok Sabha

वित्त मंत्री के मुताबिक विजय माल्या और नीरव मोदी से भारतीय एजेंसियां रिकवरी कर रही हैं, इसके तहत अब तक उनसे 13109 करोड़ रुपये निकलवाए जा चुके हैं। ये रकम उनकी संपत्ति बेचकर इकट्ठा की गई। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जुलाई में उन बैंकों को जानकारी दी गई थी, जिनका पैसा दोनों भगोड़ों ने नहीं लौटाया था। वित्त मंत्री ने सदन को आश्वासन दिया कि ईडी समेत कई एजेंसियां इस मामले में लगी हैं और दोनों के खिलाफ वक्त-वक्त पर उचित कार्रवाई हो रही।

कितने का है कर्ज?
आपको बता दें कि शराब करोबारी विजय माल्या ने कई बैंकों से 9000 करोड़ रुपये का लोन ले रखा था। उसे चुकाने की बजाए वो विदेश भाग गया। फिलहाल वो ब्रिटेन की जेल में बंद है और उसे वापस लाने के लिए वहां की कोर्ट में सुनवाई चल रही। इसके अलावा हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी ने पीएनबी समेत कई बैंकों के साथ 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी। नीरव भी ब्रिटेन की जेल में बंद है।

वहीं बात करें मेहुल चोकसी की तो वो एंटीगुआ की नागरिकता ले चुका है। हाल ही में उसे डोमिनिका पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कुछ दिनों तक वो जेल में रहा, इसके बाद उसे रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई के पीछे मेहुल ने भारतीय एजेंसियों पर आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि जेल में उसके साथ मारपीट की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+