हैदराबाद में Retail space absorption में हो रही रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, जानें किसका है वर्चस्व
भारत में रिटेल स्पेस में रियल एस्टेट डेवलपमेंट, रुझान और गतिशीलता की जानकारी 'इंडिया मार्केट मॉनिटर Q3 2023' में सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई- सितंबर 2023 की तिमाही के दौरान हैदराबाद में कुल लीजिंग 0.09 मिलियन वर्गफुट की तुलना में 0.26 मिलियन वर्गफुट रही। जुलाई-सितंबर 2022 से साल-दर-साल 189 प्रतिशत की पर्याप्त ग्रोथ देखी गई है।

हैदराबाद में रिटेल स्पेस अवशोषण (retail space absorption) 0.20 मिलियन वर्ग फुट की तुलना में हर साल 145 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। जनवरी से सितंबर 2023 के बीच रिटेल स्पेस अवशोषण 0.49 मिलियन वर्ग फुट हो गया। वहीं देश के टॉप पांच शहरों में लीजिंग में हैदराबाद की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत रही। जिसमें मुख्य रूप से फैशन और परिधान ब्रांड्स का वर्चस्व रहा।
जनवरी से सितंबर 2023 के नौ महीने के बीच लीजिंग में फैशन और ड्रेस क्षेत्र की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत रहीं वहीं घर और डिपार्टमेंट स्टोर की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत और खाद्य और पेय पदार्थ की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत रही।
इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई और पुणे में फैशन और परिधान कैटेगरी में लीजिंग में सबसे आगे रहे। वहीं होम एंड डिपार्टमेंट स्टोर लीजिंग पुणे, अहमदाबाद और मुंबई में सबसे आगे रहे।
जनवरी से सितंबर 2023 के बीच बेंगलुरु ने 30 प्रतिशत की लीजिंग हिस्सेदारी दर्ज की जो सबसे अधिक थी, बेंगलुरू के बाद दिल्ली-एनसीआर में 19 प्रतिशत, पुणे में 12 प्रतिशत और चेन्नई में 11 प्रतिशत थी।












Click it and Unblock the Notifications