17वीं लोकसभा में महिला सांसदों की रिकॉर्ड एंट्री, यूपी के साथ बंगाल पहले नंबर पर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद एक अच्छी खबर यह सामने आई है कि इस बार कुल 78 महिलाओं को मतदाताओं ने लोकसभा में भेजा है। पूरे देश से कुल 78 महिलाओं ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। हालांकि एक तरफ जहां संसद में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी की बात होती है, ऐसे में यह आंकड़े कुछ खास संतोषजनक नहीं हैं। इसमे काफी हद तक अभी भी सुधार की जरूरत है। मौजूदा समय में संसद में महिलाओं की भागीदारी महज 14.36 फीसदी है। 2011 की जनगणना की बात करें तो देश में महिलाओं की आबादी की बात करें तो यह 48 फीसदी है। देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा ने सबसे अधिक महिलाओं को संसद में भेजा है, कुल 303 सीटों में 41 महिलाओं ने जीत दर्ज की है।

बंगाल और यूपी में बेहतर भागीदारी

बंगाल और यूपी में बेहतर भागीदारी

पूरे देश की बात करें तो उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक महिला सांसद चुनकर संसद पहुंची हैं। उत्तर प्रदेश 8 महिलाओं भाजपा के टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंची हैं, जबकि एक कांग्रेस, बसपा और अपना दल की महिला सांसद लोकसभा पहुंची हैं। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी के टिकट पर 9 महिला सांसद लोकसभा पहुंची हैं, ऐसे में टीएमसी ने 40 फीसदी महिलाओं को लोकसभा में प्रतिनिधित्व दिया है। दो भाजपा महिला उम्मीदवार भी चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची हैं।

दक्षिण भारत में भी अनदेखी

दक्षिण भारत में भी अनदेखी

दक्षिण भारत की बात करें तो यहां पर सबसे कम महिलाएं चुनकर लोकसभा पहुंची हैं। केरल में सिर्फ एक महिला लोकसभा पहुंची हैं। रेम्या हरिदासअलतूर से चुनकर लोकसभा पहुंची हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी केरल ने सिर्फ एक ही महिला उम्मीदवार को संसद भेजा था। वहीं तमिलनाडु से तीन महिलाएं डीएमके और कांग्रेस के टिकट पर संसद पहुंची थीं। कनिमोझी और तमिझाची थंगपंडियन डीएमके के टिकट पर तो जोतिमणि कांग्रेस के टिकट पर जीती हैं। डीएमके ने सिर्फ दो महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था और दोनों ही चुनाव में जीत दर्ज की है। तमिलनाडु से कुल 64 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। 2014 में तमिलनाडु ने कुल 4 महिला सांसदों को लोकसभा भेजा था, जोकि इस बार घटकर तीन हो गया है।

कर्नाटक का हाल

कर्नाटक का हाल

कर्नाटक की बात करें तो यहां से भाजपा उम्मीदवार शोभा करांदलजे और निर्दलीय सुमलथा अंबरीश ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इस बार कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर 27 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की और 25 में से 22 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी की ओर से चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था और उन सभी ने चुनाव में जीत दर्ज की है। तीन महिलाओं ने पहली बार चुनाव लड़ा था और चौथी महिला उम्मीदवार वंगा गीता राज्य सभा सांसद थीं।

443 उम्मीदवारों में सिर्फ 21 महिला उम्मीदवार

443 उम्मीदवारों में सिर्फ 21 महिला उम्मीदवार

तेलंगाना में दूसरी बार सिर्फ एक महिला सांसद चुनकर लोकसभा पहुंची हैं। पिछली बार कविता कलवकुंतला ने जीत दर्ज की थी और इस बार कविता मलोथ ने टीआरएस के टिकट पर जीत दर्ज की है। बता दें कि कुल 443 उम्मीदवारों में सिर्फ 21 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। जिसमे से भाजपा, कांग्रेस और टीआरएस ने सिर्फ 6 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+