TMC के बागी शुभेंदु इस महीने के आखिर में जॉइन कर सकते हैं BJP, अगले हफ्ते बंगाल जाएंगे अमित शाह
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापठक का दौर तेज हो गया है। राज्य में बीजेपी के ताबड़तोड़ प्रचार से तृणमूल कांग्रेस में अब बगावत का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, पार्टी के अहम नेता शुभेंदु अधिकारी टीएमसी से बगावत कर चुके हैं और अब माना जा रहा है कि वो इस महीने के आखिरी तक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभेंदु इस महीने के आखिर तक गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके आधिकारिक तौर पर बीजेपी जॉइन कर सकते हैं।

जे प्लस की सुरक्षा देगी केंद्र सरकार?
आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर खुद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ये कहते हुए बागी तेवर दिखाने शुरू किए कि उन्हें काफी समय से कैबिनेट की मीटिंग में नजरअंदाज किया जा रहा है। टीएमसी से बागी होने के बाद अब शुभेंदु के बीजेपी के करीब आने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। जानकारी तो यह भी है कि केंद्र सरकार शुभेंदु को जेड प्लस सुरक्षा भी देना का ऐलान कर सकती है। आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर जा सकते हैं, उन्हीं की मौजूदगी में अधिकारी भाजपा में शामिल होंगे और तभी उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जा सकती है। आपको बता दें कि बीते काफी समय से शुभेन्दु टीएमसी के निशान या झंडे के बिना ही रैलियां करते नजर आ रहे हैं।
27 नवंबर को दिया था इस्तीफा
आपको बता दें कि 27 नवंबर को शुभेंदु ने परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी को दिए एक संदेश में कहा था कि अब पार्टी में रहकर काम करना संभव नहीं है। इस्तीफा देते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि मेरी पहचान पश्चिम बंगाल और भारत के बेटे के रुप में है। मैं हमेशा बंगाल के लोगों के लिए खड़ा रहूंगा।
टीएमसी का शुभेन्दु को मनाने से इनकार
शुभेन्दु जनाधार वाले एक प्रभावशाली नेता हैं, उनका इस्तीफा ममता बनर्जी के किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हालांकि, पार्टी का कहना है कि उन्हें मनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाएगा, लेकिन अगर उन्हें ममता बनर्जी से कुछ कहना हो तो पार्टी सुनने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications