बिल्डर खोद रहा था बंजर जमीन, अचानक हाथ लगा करोड़ों की कीमती खजाना

हैदराबाद। तेलंगाना में एक बिल्डर को खुदाई के दौरान करोड़ों रुपए कीमत के सोने और चांदी के आभूषण मिले हैं। तेलंगाना के जनगांव जिले के पेमबर्थी में एक बिल्डर को गुरुवार को सोने से भरा एक बर्तन मिला। बिल्डर नरसिम्हा पेमबर्थी में अपनी बंजर पड़ी भूमि को समतल कर रहे थे। तभी उन्हें 5 किलो सोने चांदी से भरा एक बर्तन मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके जमीन पर लोगों की भीड़ लग गई।

बंजर भूमि करवाई जा रही थी समतल

बंजर भूमि करवाई जा रही थी समतल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरअसल बिल्डर नरसिम्हा अपनी बंजर पड़ी भूमि पर जेसीबी की मदद से समतल करवा रहे थे। लगभग दो फीट खुदाई के बाद सुबह 11 बजे के आसपास उन्हें लगभग 5 किलो वजन के सोने के गहनों से भरा एक तांबे का बर्तन मिला। भूमि मालिक नरसिम्हा ने हाल ही में वारंगल को हैदराबाद से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-163 के बगल में एक आवासीय उद्यम विकसित करने के लिए पेमबर्थी गांव में 11 एकड़ जमीन खरीदी थी।

Recommended Video

    Telangana में खुदाई करते वक्त मिला खजाना, निकले कारोड़ो के Gold-Silver के जेवरात | वनइंडिया हिंदी
    आभूषणों की कीमत 2 करोड़ रुपए के अधिक बताई जा रही है

    आभूषणों की कीमत 2 करोड़ रुपए के अधिक बताई जा रही है

    इस जमीन पर मिले आभूषणों की कीमत 2 करोड़ रुपए के अधिक बताई जा रही है। खजाने की बात जंगल में आग की तरह फैल उठी और सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। प्रशासन के लोग भी आनन फानन में मौके पर पहुंच गए और पड़ताल शुरू कर दी। जनगांवके सहायक पीठासीन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा, "हमें खजाने के बारे में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और हमने क़ीमती सामान बरामद किया और उसे कलेक्ट्रेट भेज दिया है।

    अगले आदेश तक भूमि खुदाई पर लगी रोक

    अगले आदेश तक भूमि खुदाई पर लगी रोक

    इसके अलावा, अगले आदेश तक परिसर में किसी भी खुदाई गतिविधि ना करने के निर्देश भूमि मालिक को जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस खजाने में कानों के आभूषण, सोने की माला, मंगलसूत्र, और हाथों की सोने की चूड़ियां भी मिली है। माना जा रहा है क‍ि यह खज़ाना काकतीय वंश का है। काकतीय साम्राज्य की राजधानी वारंगल थी। जनगांव पूर्व में वारंगल का हिस्सा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+