अरविंद का रिएलिटी शो 'नच दिलिये' तय करेगा दिल्ली का भविष्य

पहले सुनिये केजरीवाल ने क्या कहा- हमारी पार्टी पूरी दिल्ली की जनता को चिट्ठी लिख रही है। इस चिट्ठी की 25 लाख प्रतियाँ बांटी जाएंगी जिसमें उनका राय मांगा जायेगा। केजरीवाल ने कहा कि जनता आम आदमी पार्टी के फ़ेसबुक पेज और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना राय दे सकती है। वहीं YES या NO लिखकर पत्र में लिखे नंबर 08806110335 पर भेज सकती है। आप अपनी राय फेसबुक फैनपेज पर या फिर आम आदमी पार्टी डॉट ओआरजी पर भी दे सकते हैं।
सच पूछिए तो केजरीवाल का यह कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा है। अगर आने वाले चुनाव में इसस कॉन्सेप्ट के आधार पर पार्टियां टिकट देना शुरू कर दें, तो शायद हमारी संसद या विधानसभाओंमें क्रिमिनल्स की एंट्री पूरी तरह बंद हो जाये। क्योंकि अगर आम जनता पहले ही टिकट देने से मना कर देगी, तो पार्टी क्यों खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारेगी। वैसे यह कॉन्सेप्ट लोकपाल बिल, एंटी रेप बिल, आदि जैसे विधेयकों के पास होने के वक्त भी लाया जा सकता है, ताकि जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
खैर यह सब तो भविष्य की बाते हैं, अगर वर्तमान में आयें, तो नच दिलिये गेमशो शुरू हो चुका है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जनता अगर हां में जवाब दे भी देगी, तो भी केजरीवाल कांग्रेस पार्टी के साथ सरकार नहीं बनायेंगे, क्योंकि अगर दिल्ली में कांग्रेस के साथ सरकार बना ली, तो केजरीवाल के 22 राज्यों में लोकसभा चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशियों के वोट कमजोर पड़ जायेंगे। और अगर जनता का जवाब नहीं में होगा, तो केजरीवाल से खुश और कोई नहीं होगा, क्योंकि खुद केजरीवाल भी दिल से कांग्रेस के संग सरकार नहीं बनाना चाहते हैं।
भाजपा-कांग्रेस खेल सकती हैं गेम
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोशल नेटवर्क पर जबर्दस्त तरीके से सक्रिय हैं। लिहाजा केजरीवाल को भ्रमित करने के लिये भाजपा और कांग्रेस जमकर 'हां' में वोटिंग करवा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो केजरीवाल के इस ओपीनियन पोल के परिणाम इंटरनेट और पत्राचार दोनों में पूरी तरह फर्क होंगे। अंत में कहना चाहूंगा कि टीवी चैनलों पर चाहे जितने भी रियलिटी शो आये हों, कितने ही वोट क्यों न पड़े हों, लेकिन एक आम आदमी को कभी भी उनकी वोटिंग पर विश्वास नहीं हुआ। जरा सोचिये अगर टीवी चैनलों की वोटिंग पर विश्वास नहीं हुआ, तो केजरीवाल के वोटिंग सिस्टम पर भरोसा कैसे बन पायेगा? और ऐसी स्थिति में केजरीवाल अगर कांग्रेस के साथ सरकार बनाने पर राजी हो गये, तो दिल्ली तो भरोसा कर लेगी, लेकिन देश नहीं।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?












Click it and Unblock the Notifications