मसाज पार्लर के नाम पर कमरों के अंदर क्या-क्या होता है, जब खुली स्पा सेंटर की हकीकत

स्पा सेंटर की उस बेहद डिम लाइट में कुछ और नजर आता, उससे पहले ही एक लड़की ने दरवाजा खटखटाकर कमरे में एंट्री की, और फिर...

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हजारों की संख्या में फैले स्पा सेंटर और मसाज पार्लर करीब दो साल पहले अचानक सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राजधानी के नवादा इलाके में स्थित दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा, जहां चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। इन दोनों स्पा सेंटर में हर कमरे के अंदर आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियां मिलीं।

क्या है स्पा के अंदर की हकीकत

क्या है स्पा के अंदर की हकीकत

इस छापेमारी के बाद पुलिस के ऊपर सवाल उठने शुरू हो गए कि आखिर कैसे देश की राजधानी में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। यह मामला कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियों में भी रहा। स्पा सेंटर के अंदर मसाज के नाम पर क्या-क्या होता था, यह जानने के लिए उसी दौरान हमारे एक रिपोर्टर ने ग्राहक बनकर छानबीन की, जिसमें हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई।

क्या थे स्पा रूम में एंट्री के रेट

क्या थे स्पा रूम में एंट्री के रेट

स्पा सेंटर के अंदर की हकीकत का राज जानने के लिए हमारे एक रिपोर्टर ने नकली ग्राहक बनकर एनसीआर के एक मसाज पार्लर में एंट्री की और अंदर के वो राज जाने, जो बाहर से नजर नहीं आते। स्पा में एंट्री करते ही सबसे पहले हमारे रिपोर्टर का सामना होता है, रिसेप्शन पर बैठी एक लड़की से, जो वेलकम करने के साथ ही स्पा के रेट बताती है। मसाज के रेट, जिसे आप स्पा रूम में एंट्री के रेट भी कह सकते है और जो 800 से 1000 रुपए तक होते हैं।

अंदर से कैसा था स्पा रूम का नजारा

अंदर से कैसा था स्पा रूम का नजारा

हमारे रिपोर्टर ने जैसे ही एंट्री फीस दी, उसे एक स्टाफ ब्वॉय के साथ अंदर बने रूम में भेज दिया गया। रूम में बाकायदा एक 6 फीट लंबा और करीब 3 फीट चौड़ा बिस्तर था, जिसपर गद्दे और चादर के ऊपर एक सफेद रंग की शीट बिछी हुई थी, ये शीट बिल्कुल वैसी ही थी, जैसा एक सामान्य टिशू पेपर होता है, यानी वन टाइम यूज वाला। रूम के एक कोने में बेहद छोटा सा शीशे की दीवारों वाला बॉथरूम था, जिसमें शावर लगा हुआ था।

'हाय-हेलो के साथ ही कहा कि सर चेंज कर लीजिए'

'हाय-हेलो के साथ ही कहा कि सर चेंज कर लीजिए'

बेहद डिम लाइट में हमारा रिपोर्टर कुछ और देख पाता, उससे पहले ही एक लड़की ने दरवाजा खटखटाकर एंट्री की। हाथ में ऑयल, क्रीम की ट्रे लिए लड़की ने हाय-हेलो के साथ ही कहा कि सर चेंज कर लीजिए। चेंज करने से मतलब था कि आप अपने सारे कपड़े (अंडरगार्मेंट्स तक) उतारकर एक ऐसा अंडरवियर पहने लें, जो वन टाइम यूज था।

'अरे सर इतना क्यों शर्मा रहे हैं'

'अरे सर इतना क्यों शर्मा रहे हैं'

हमारे रिपोर्टर ने हमें बताया कि जब उसने कहा कि वो उसके सामने कपड़े कैसे उतारे तो उस लड़की ने कहा, 'अरे सर इतना क्यों शर्मा रहे हैं, अच्छा चलिए मैं मुंह उधर कर लेती हूं...', लड़की ने अपना चेहरा दूसरी तरफ किया और हमारे रिपोर्टर ने उसके कहे मुताबिक अपने कपड़े उतारकर वो वन टाइम यूज वाला अंडरवियर पहन लिया। इसके बाद मसाज के नाम पर खानापूर्ति करने के बाद उस लड़की ने बात को दूसरी तरफ मोड़ दिया।

अलग थी स्पा के अंदर की रेट लिस्ट

अलग थी स्पा के अंदर की रेट लिस्ट

हमारे रिपोर्टर ने बताया कि वो लड़की धीरे-धीरे स्पा के अंदर की रेट लिस्ट सामने रखनी लगी। लड़की- 'सर बताइए क्या करवाना चाहेंगे...। रिपोर्टर- मैं तो मसाज कराने ही आया हूं। लड़की- सर वो तो हो जाएगी, उसके अलावा क्या कराएंगे, मतलब कुछ एक्स्ट्रा। रिपोर्टर- एक्स्ट्रा मतलब, मैं तो यहां पहली बार आया हूं, कुछ पता नहीं, आप बताइए ना। लड़की- ठीक है सर, मैं बताती हूं, देखिए सर अगर फुल सर्विस चाहिए तो 3000 रुपए, बी-टू-बी लेंगे तो 2000 रुपए और अगर सिर्फ हैंड जॉब चाहिए तो 1000 रुपए।

हर शब्द का था अलग मतलब

हर शब्द का था अलग मतलब

इस सबका अंदेशा हमारे रिपोर्टर को था, लेकिन वो फिर भी अनजान बना रहा। हमारे रिपोर्टर ने इन सबका मतलब जानना चाहा तो उस लड़की ने कुछ इस तरह बताया। लड़की- सर अगर फुल सर्विस चाहिए, यानी सेक्स, टचिंग वैगरह सब तो 3000, बी-टू-बी यानी बॉडी टू बॉडी तो मतलब मैं न्यूड होकर आपको मसाज दूंगी, आप कहीं भी केवल टच कर सकते हैं और अगर हैंड जॉब चाहिए तो केवल मास्टरबेट।

एनसीआर में बढ़ी स्पा सेंटरों की संख्या

एनसीआर में बढ़ी स्पा सेंटरों की संख्या

हमारा रिपोर्टर ये सब सुन रहा था और अंदाजा लगा रहा था कि आखिर ये स्पा इतनी बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर में क्यों फैल रहे हैं। इसके बाद हमारा रिपोर्टर बहाना बनाकर स्पा से बाहर निकल आया। आपको बता दें कि जिस समय दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राजधानी के स्पा सेंटरों पर छापेमारी की थी, उस वक्त भी ऐसी ही हकीकत सामने आई थी।

ये भी पढ़ें- 'बंद कमरे में लड़की करती हैं लड़कों की मसाज', स्वाति मालीवाल ने शेयर किया नया Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+