'बंद कमरे में लड़की करती हैं लड़कों की मसाज', स्वाति मालीवाल ने शेयर किया नया Video

'बंद कमरे में लड़की करती हैं लड़कों की मसाज', अब सामने आई स्पा सेंटर्स की ये हकीकत

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। स्वाति मालीवाल ने देश की राजधानी में चल रहे स्पा सेंटर्स के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है और लगातार मसाज पार्लरों पर छापेमारी कर रही हैं। पिछले तीन दिनों के भीतर ही स्वाति मालीवाल कई ऐसे स्पा सेंटर्स की पोल खोल चुकी हैं, जहां मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। स्वाति मालीवाल ने इन स्पा सेंटर्स पर छापेमारी के वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस और एमसीडी के ऊपर सवाल खड़े हुए हैं। शुक्रवार को स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मॉल्स में चल रहे स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की, जहां चौंकाने वाली हकीकत सामने आई।

गेट बाहर से लॉक, अंदर चल रहा था एसी

गेट बाहर से लॉक, अंदर चल रहा था एसी

स्वाति मालीवाल शुक्रवार को अपनी टीम के साथ दिल्ली के राजौरी गार्डन में टीडीआई मॉल पहुंची। हालांकि कई स्पा सेंटर्स के मैनेजर दिल्ली महिला आयोग की टीम के पहुंचने से पहले ही स्पा सेंटर बंदकर भाग खड़े हुए। कुछ स्पा सेंटर्स के गेट बाहर से लॉक थे, लेकिन अंदर एसी चल रहा था, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन सेंटर्स को हड़बड़ाहट और जल्दबाजी में बंद किया गया था। कुछ स्पा सेंटर्स खुले जरूर थे, लेकिन अंदर ना मैनेजर था और ना ही स्टाफ।

'लड़कों की मसाज बंद कमरे में लड़की करती हैं'

'लड़कों की मसाज बंद कमरे में लड़की करती हैं'

स्वाति मालीवाल ने छापेमारी का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'टीडीआई मॉल राजौरी गार्डन के स्पा में निरीक्षण करने पहुंची। हैरान हूं कि इस मॉल में पैंतीस स्पा हैं। पूरा बैंकॉक खुला है। पहुंचते ही स्पा पकड़ा, जिसका लाइसेंस नहीं था। मॉल में हड़कंप मच गया, सभी स्पा मैनेजर, लड़की और लड़के भाग गए। यहां भी लड़कों की मसाज बंद कमरे में लड़की करती हैं। शर्मनाक! स्पा के खिलाफ खूब कॉल 181 पर आए हैं। हम जहां जा रहे हैं, लाइन से स्पा बंद हो रहे हैं। पंजाबी बाग के ‘पर्फ़ेक्ट' स्पा पहुंचे। लाइसेंस तक नहीं था। बहुत से स्पा डर के दुकान बंद कर भाग गए। पुलिस और एमसीडी अगर अपना काम करें, तो दिल्ली के सब स्पा बंद हो जाएं! कब तक हाथ धरे बैठेंगे?'

स्पा सेटर्स पर छापेमारी लगातार जारी

स्पा सेटर्स पर छापेमारी लगातार जारी

आपको बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल देश की राजधानी में चल रहे स्पा सेंटर्स पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। मंगलवार से शुरू हुई स्पा सेटर्स पर छापेमारी अभी भी जारी है। इस दौरान स्पा सेंटर के भीतर आपत्तिजनक सामान के साथ-साथ कमरों में नग्न अवस्था में लोग भी मिले। स्वाति मालीवाल ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस और एमसीडी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ये लोग देश की राजधानी को बैंकॉक बना रहे हैं।

'स्पा में चल रही है वैश्यवृति'

दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, 'नोएडा पुलिस ने हाल ही में 14 स्पा पर रेड करके सेक्स रैकट का भांडा फोड़ा था। एफआईआर भी की थी और स्पा बंद भी करवाए थे। जब यूपी पुलिस स्पा और मसाज पार्लर पर कार्यवाही कर सकती है तो दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने में क्या समस्या हो रही है। उन्हें तो तुरंत टीम बनाकर दिल्ली महिला आयोग के साथ जाना चाहिए। पुलिस की बला से स्पा में वैश्यवृति फले-फूले। स्पा पर एफआईआर ना करने के बहाने- लड़की बालिग और स्पा को लाइसेंस। कानून है कि वैश्यावृत्ति कराने वाले पर एफआईआर हो, फिर भी स्पा पर एफआईआर नहीं। उलटी हमपर कंप्लेंड लिख रहे हैं कि मारपीट की। शाबाश पुलिस! धमकियों से नही डरते। स्पा बंद करवाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+