गडकरी के खिलाफ पोल खोलेंगी 'आप' नेता अंजलि दमानिया

महाराष्ट्र सिंचाई घोटाले का पर्दाफाश करने वाली आप की नेता अंजलि दमानिया ने कहा कि नागपुर लोकसभा सीट से वह भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी का सामना करने को तैयार हैं।
अंजलि ने कहा कि वह नितिन गडकरी के भ्रष्ट तरीकों का पर्दाफाश करती रहेंगी। दमानिया ने उनके और घोटाले में शामिल रहने के भी आरोप लगाए। गौरतलब है कि अंजलि दमानिया ने कहा कि साल 2011 में मैंने गडकरी की राकांपा प्रमुख और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार से मिलीभगत का भंडाफोड़ कर दिया। दमानिया ने दावा किया है कि उन्होंने 5 और घोटालों का पर्दाफाश करने के लिए पर्याप्त सामग्री जुटा ली है।












Click it and Unblock the Notifications