लालू-कांग्रेस को झटका, पासवान ने मिलाया कमल से हाथ!

पासवान के इस बयान से लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस को तगड़ा झटका लग सकता है। रविवार को पासवान के घर पर पार्टी ने एक मीटिंग की जिसके बाद पार्टी के नेता सूरजभान सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि लोजपा और भाजपा के बीच गठबंधन को अंतिम रुप दे दिया गया है लेकिन लोजपा का संसदीय बोर्ड ही इस बात की औपचारिक घोषणा करेगा।
कभी गुजरात दंगों के लिए बीजेपी और मोदी की आलोचना करने वाले पासवान ने जमकर मोदी और उनकी पार्टी की तारीफ की और कसीदे पढ़े।
सूरजभान सिंह ने कहा ‘‘जब अदालत ने मोदी को क्लीन चिट दे दी है तो हम कुछ कहने वाले कौन होते हैं.'उन्होंने कहा कि गठबंधन के बारे में औपचारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि बिहार में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications