जानिए कौन है वो इमरान जिसमें बसता है पीएम मोदी का हिंदुस्तान

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत में जब रात करीब 12 बजकर 15 मिनट हुआ था उस वक्त राजस्थान के अलवर में रहने वाले इमरान खान का नाम पूरी दुनिया में गूंज गया। जी हां पीएम मोदी ने खुद बड़े गर्व से ब्रिटेन के वेंबले स्टेडियम में वहां रह रहे 60 हजार से ज्यादा भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा 'अलवर के इमरान में बसा है मेरा पूरा हिंदुस्तान।' मोदी ने जैसे ही यह कहा पूरा वेंबले स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Read story in Hindi of Imaran Khan who found mention in Modi’s Wembley speech
लंदन में मोदी के इस संबोधन के बाद से अलवर में इमरान के घर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। पुरी दुनिया में उनके प्रशसंब बन गये हैं और फोन पर बधाईयां दे रहे हैं। वेंबले में इमरान खान का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि इमरान ने शिक्षा के क्षत्र में कुल 50 ऐसे एप बनाए है जो छात्रों को पढऩे में सहायता करते हैं। तो आईए आज उस इमरान के बारे में बिस्तार से जानते हैं जिसका नाम लेकर पीएम मोदी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

इमरान अलवर के संस्कृत सीनियर सेकंडरी स्कूल में गणित के टीचर हैं। इमरान ने सभी ऐप किताबों और गूगल की मदद से बनाए हैं। इमरान ने 2005 में सबसे पहले 'जीकेटॉक' नाम का वेब पोर्टल शुरू किया। इस पोर्टल से यूजर्स जरनल नॉलेज से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इमरान ने सन 2012 में नवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए पहला ऐप डेवलप किया था। इसके बाद उन्होंने कई ऐप बनाए। लेकिन जनरल साइंस इन हिंदी उनकी सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐप रही। इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया।

तो जानिए इमरान के टॉप 5 ऐप

  1. जनरल साइंस इन हिंदी
  2. डेली जनरल नॉलेज
  3. हिस्ट्री जीके इन हिंदी
  4. एनसीईआरटी लर्न सांइस
  5. एसएसी एग्जाम
  6. इंडियन एंड पॉलिटिकल जीके
  7. आरएएस ट्यूटर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+