इस खूबसूरत नेता का जुड़ा 4 बार शादीशुदा लोगों से नाम, क्रिकेटर संग भी रहा अफेयर लेकिन आज भी हैं सिंगल

Nagma Love Affairs in Hindi: राजनेताओं के प्रेमकहानी की कड़ी में आज हम बात करेंगे उस नेता कि जो कि अभिनय क्षेत्र से राजनीति में आई हैं।

Nagma Love Affairs

पर्दे पर तो इन्होंने बहुत सारे यादगार रोल निभाए हैं लेकिन असल जिंदगी में इनकी लाइफ काफी विवादित रही है और इसी कारण 49 बरस की अवस्था में वो आज भी अकेली हैं।

जी हां आपने सही समझा. हम यहां बात कर रहे हैं कांग्रेस नेता नगमा की, जिन्हें 4 बार शादीशुदा लोगों से मोहब्बत तो हुई लेकिन असल लाइफ में उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिला और इन शादीशुदा लोगों में देश का एक नामीगिरामी क्रिकेटर भी शामिल है।

नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है

आपको बता दें कि 25 दिसंबर 1974 में मुंबई में जन्मी नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है, इनके पिता तो हिंदू हैं लेकिन इनकी मां मुस्लिम हैं इसलिए नगमा दोनों धर्मों का सम्मान तो करती हैं लेकिन साल 2008 में इन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था।

नगमा ने किया टॉप सितारों के साथ काम

मालूम हो कि 90 के दशक में ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शामिल नगमा ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली थी लेकिन नगमा ने अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों को दिल जीत लिया था।

लवअफेयर की वजह से काफी चर्चित रहीं नगमा

नगमा ने अपने करियर में टॉप सितारों के साथ काम किया था और वो अपने वक्त की महंगी अभिनेत्रियों में शामिल थीं लेकिन उस दौरान भी वो अपनी फिल्मों की वजह से कम बल्कि अपने लवअफेयर की वजह से काफी चर्चित रहती थीं।

इन्होंने हिंदी के अलावा पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है, इनका पहली बार नाम भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन से जुड़ा था, दोनों के अफेयर की खबरों ने फिल्मी गलियारों में हलचल पैदा कर दी थी।

रवि किशन शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे

जिस वक्त ये खबरें आई थीं उस वक्त रवि किशन शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे, कहा जाता है कि इन खबरों ने रवि किशन के घर पर हंगामा खड़ा कर दिया था, हालांकि रवि किशन और नगमा ने कभी भी अपने अफेयर की खबरों पर कुछ कहा नहीं लेकिन विवाद के बाद से दोनों पब्लिक प्लेटफार्म पर साथ में कम दिखने लगे थे।

क्रिकेटर सौरव गांगुली से उड़ी थी अफेयर की खबरें

इसके बाद नगमा का अफेयर उड़ा साल 2001 में भारत के चहेते क्रिकेटर सौरव गांगुली से, जो कि उस वक्त शादी शुदा और एक बच्ची के पिता थे। नगमा और सौरव के लिंकअप की खबरें विदेशी मीडिया ने भी छापी थी, हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को स्वीकारा नहीं और कुछ वक्त के बाद ये खबरें गायब हो गईं लेकिन कहा जाता है कि नगमा क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं लेकिन क्रिकेटर इस बात के लिए राजी नहीं थे।

फिलहाल इसके बाद नगमा का नाम फिर सुर्खियों में तब आया, जब उनका नाम जुड़ा साउथ एक्टर सरथ कुमार से, दोनों को इवेंट और पार्टियों में साथ देखा जाता था लेकिन यहां भी मामला फंसा मैरिड होने का, क्योंकि सरथ पहले से विवाहित थे, नगमा के अफेयर की खबरों ने उनके घर में झगड़े शुरू कर दिए थे, जिसकी वजह से सरथ ने अपना रिश्ता नगमा के साथ आगे नहीं बढ़ाया।

मनोज तिवारी संग भी जुड़ा था नाम

इस तगड़े अफेयर के बाद नगमा ने एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों की ओर रूख किया था, वो उस वक्त के सुपरस्टार मनोज तिवारी संग काम कर रही थी, मीडिया में खबरें आने लग गई कि नगमा शादीशुदा एक्टर मनोज तिवारी से शादी करना चाहती हैं। इस बात ने जब तूल पकड़ा तो नगमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वो केवल मनोज तिवारी के साथ फिल्मों में काम कर रही है और इसके अलावा उनका उनसे कोई रिश्ता नहीं।'

नगमा ने साल 2014 में लड़ा था मेरठ से चुनाव

साल 2004 में नगमा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली, ज्वलंत मु्द्दों पर खुलकर बोलने वाली नगमा ने साल 2014 में मेरठ से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वो जीत नहीं पाईं। वो साल 2015 से ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की जनरल Secretary का पद संभाल रही हैं।

'घर, पति और बच्चे की ख्वाहिश रखती हैं...'

कुछ वक्त पहले उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अविवाहित होने के सवाल पर कहा था कि 'उनका कोई इरादा पूरी उम्र अविवाहित रहने का नहीं है, वो भी घर, पति और बच्चे की ख्वाहिश रखती हैं लेकिन अगर ये होना होगा तो हो जाएगा' लेकिन उन्होंने ये भी कहा था कि अगर वह शादी नहीं करेंगी तो भी वह खुश रहेंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+