उरी हमले पर गुस्से में देश, पाक नागरिक बोला- हमला करने वाले इंसान नहीं जानवर हैं
नई दिल्ली। उरी में आर्मी बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में लोग गुस्से में हैं। चाहे आम नागरिक हों या फिर किसी सियासी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता सभी इस घटना से नाराज हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले पर देशभर में लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले पर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के नागरिक से बात की गई। उन्होंने एक सुर में आतंकी घटना की निंदा करते हुए ऐसा करने वालों को इंसान मानने से ही इंकार कर दिया।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आए पाकिस्तानी नागरिक ने उरी की घटना को निंदनीय करार देते हुए कहा कि आतंकवाद कहीं से भी ठीक नहीं है। जो भी इसमें शामिल हैं वह इंसान नहीं हो सकते हैं, वह सभी जानवर हैं।
Terrorism in itself is wrong. Ones involved in this arent humans, theyre animals: Pak Natl in Poonch #UriAttack pic.twitter.com/JHbjzaXdzI
— ANI (@ANI_news) September 19, 2016
उरी हमले पर वहां के निवासियों से बात की गई तो उन्होंने एक सुर में इस हमले की निंदा की है। जिस तरह की वारदात यहां हुई है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने इस आतंकी वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की।
Loss of so many lives is sadenning, and this has never happened in this area: Resident of Uri (J&K) #UriAttack pic.twitter.com/2UsQw84cd6
— ANI (@ANI_news) September 19, 2016
देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन
उरी के ही एक अन्य निवासी ने कहा कि रविवार को जब यहां हमला हुआ पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल छा गया। ये घटना हमारे लिए बेहद डरावनी थी।
Yesterday when the #UriAttack happened, there was panic all over. It was shocking for all of us: Resident, Uri (J&K) pic.twitter.com/Xhb2f8bTtJ
— ANI (@ANI_news) September 19, 2016
इस मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। लुधियाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने उरी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कार्रवाई की मांग की।
Ludhiana: Congress workers stage protest against Pakistan over #UriAttack pic.twitter.com/QW7KijYAa7
— ANI (@ANI_news) September 19, 2016
बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Patna (Bihar): BJP youth wing stage protest against Pakistan over #UriAttack pic.twitter.com/88u81jy9uM
— ANI (@ANI_news) September 19, 2016
पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की।
Chandigarh: Youth Congress party workers stage a protest against Pakistan over #UriAttack pic.twitter.com/ktLHkInUHs
— ANI (@ANI_news) September 19, 2016
जम्मू में उरी हमले से नाराज वकीलों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की।
Lawyers in Jammu protest against Pakistan over Uri terror attack #UriAttack pic.twitter.com/njHBWLd2GO
— ANI (@ANI_news) September 19, 2016












Click it and Unblock the Notifications