राहुल गांधी के लिए रायबरेली सीट कितनी परफेक्ट, क्या है वायनाड के वोटर्स का रिएक्शन?
कांग्रेस ने इस हफ्ते अमेठी और रायबरेली सीटों को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया। पार्टी ने इस बार अमेठी नहीं रायबरेली सीट से राहुल गांधी को मौका दिया है। वायनाड के बाद दूसरी सीट पर जिस पर वो (राहुल) चुनावी मैदान में होगी। इस बीच उनकी संसदीय सीट वायनाड के वोटर्स ने रिएक्शन दिया है।
यूपी की रायबरेली सीट से राहुल गांधी को मौका मिलने के बाद केरल के वायनाड में लोगों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। सड़क किनारे की वायनाड में दुकान पर एक व्यक्ति ने कहा कि राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने के फैसले में कुछ भी गलत नहीं है।

वहीं एक अन्य वोटर ने कहा, " राहुल गांधी इंडी ब्लॉक का नेतृत्व कर रहे हैं और इसलिए इसमें कुछ भी गलत नहीं है।" वहीं एक अन्य ने कहा कि राहुल गांधी अगर दोनों सीटें जीत जाते हैं, तो इसकी उम्मीद है शायद वो वायनाड सीट खाली कर देंगे।
दूसरी ओर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग नेता पीके कुन्हालीकुट्टी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली से राहुल गांधी के फैसले को सही बताया और कहा कि आईयूएमएल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया कि राहुल को वायनाड के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। क्या पीएम मोदी ने अतीत में दो सीटों से चुनाव नहीं लड़ा था? हमें लगता है कि इस फैसले से आईएनडीआईए गठबंधन को मजबूती मिलेगी।"
'हम नहीं छोड़ें राहुल गांधी का साथ'
वायनाड के लोगों का कहना है कि अगर राहुल गांधी रायबरेली सीट भी जीत लेते हैं तब भी वह वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने रहना पसंद करेंगे। वायनाड के पुलपल्ली के एक किसान एम वी पॉलोज़ ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अगर वह रायबरेली से भी जीतते हैं तो वह इस सीट को बरकरार रखेंगे। हमें यकीन है कि वह वायनाड में जीतेंगे, जो हमेशा कांग्रेस के लिए सबसे सुरक्षित सीट रही है। लोग राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने के खिलाफ नहीं हैं। पिछली बार भी उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इसका वायनाड के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ा।"












Click it and Unblock the Notifications