दोषी अक्षय की याचिका पर आज सुनवाई, निर्भया की मां बोलीं- मेरी बच्ची की क्या गलती थी?

नई दिल्ली। करीब सात साल पुराने दिल्ली गैंगरेप और हत्या मामले में चारों दोषियों को 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी होनी है। दोषी डेथ वॉरंट पर रोक लगाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं और दो बार फांसी टलवा भी चुके हैं। फांसी की तारीख से दो दिन पहले दोषी अक्षय सिंह ने डेथ वारंट पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की है। इसके अलावा दोषी पवन ने भी सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है। जिस पर आज यानी सोमवार को सुनवाई होगी।

Recommended Video

    Nirbhaya की मां Asha Devi का भावुक बयान, पूछा- हमारी Daughter की क्या गलती थी?| वनइंडिया हिंदी
    nirbhaya, nirbhaya case, nirbhaya mother, asha devi, petition, convict akshay, convict pawan, death warrant, delhi, delhi gangrape case, supreme court, निर्भया, निर्भया केस, निर्भया मां, आशा देवी, याचिका, दोषी अक्षय, दोषी पवन, डेथ वॉरंट, दिल्ली, दिल्ली गैंगरेप, सुप्रीम कोर्ट

    इस मामले में अब निर्भया की मां आशा देवी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है, 'मैं 7 साल 3 महीने से संघर्ष कर रही हूं। वो कहते हैं हमें माफ कर दो। कोई कहता है कि मेरे पति, बच्चे की क्या गलती है। मैं कहती हूं कि मेरी बच्ची की क्या गलती थी?' बता दें दोषी पवन ने अपनी याचिका में मांग की है कि उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदला जाए। इसके साथ ही उसने दोहराया है कि घटना के वक्त वह नाबालिग था।

    वहीं दोषी अक्षय के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं लेकिन उसने दोबारा एक दया याचिका दायर की है। बता दें कि अक्षय पहले भी एक बार दया याचिका दाखिल कर चुका है जिसे राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया था। उसने ये याचिका दोबारा इसलिए दाखिल की है क्योंकि उसके वकील का दावा है कि पिछली दया याचिका अक्षय के माता-पिता ने डाली थी जिसके पेपर पूरे नहीं थे। अधूरी दया याचिका होने के कारण राष्ट्रपति केस के सभी पहलुओं से वाकिफ नहीं हो पाए थे इसलिए दोबारा दया याचिका दायर की गई है।

    माना जा रहा है कि फांसी की तारीख नजदीक आते ही दोषियों का इस तरह अपने कानूनी विकल्पों को इस्तेमाल करना फांसी में देरी करने की एक रणनीति है। पहली बार दोषियों को फांसी 22 जनवरी को होनी थी जिसे बाद में टालकर 1 फरवरी कर दिया गया था। दोनों बार फांसी टलने के बाद तीसरा डेथ वारंट 3 मार्च का जारी किया गया, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये तारीख भी टल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+