PM मोदी का प्लान, 24 घंटे में तय हो देश की दूरी

अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने अपनी इन महत्वकांक्षी योजानाओं की लिस्ट 10 जुलाई को सभी मंत्रालयों को भेजी है। इसके साथ ही सभी मंत्रालयों से 20 जुलाई तक इन योजनाओं पर अपना विस्तृत ऐक्शन प्लान पेश करने का आदेश दिया गया है। मंत्रालयों के जवाब के बाद मोदी अगस्त के आखिर में सरकार के पहले 100 दिन पूरे होने पर उनके 17 सूत्री एजेंडे का पूरा खाका तैयार करेगे।
मोदी ने अपने 17 सूत्री प्लान में इन्फ्रास्ट्रकचर और ऊर्जा पर विशेष जोर दिया गया है। जबकि स्वास्थ्य और रोजगार क्षेत्रों में भी सुधार की योजना तैयार करने की बात कही गई है। मोदी के प्लान में देश के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर तटवर्ती एक्सप्रेसवे का नेटवर्क फैलाने का प्रस्ताव है। साथ ही इन दोनों एक्सप्रेसवे को एक दूसरे से जोड़ने के लिए भी 'अक्षांश मार्ग एक्सप्रेसवे' बनाने का प्रस्ताव है। मोदी के प्लान में मध्य प्रदेश से आंध्र प्रदेश तक कान्हा-कृष्णा कॉरिडोर बनाने का रखा गया है, जिसमें हाइवे, रेल नेटवर्क से लेकर गैल ऐंड ऑइल पाइपलाइन भी शामिल होगी।












Click it and Unblock the Notifications