RCB ने धूमधाम से मनाया विराट कोहली का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर, 1988 को दिल्ली में जन्मे कोहली आज क्रिकेट की दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। साल 2008 में डेब्यू करने वाले विराट कोहली का नाम महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। आपको बता दें विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान भी हैं।

इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल यूएई में आयोजित किया गया है। जिसके कारण कोहली अपना जन्मदिन भी यहीं पर मना रहे हैं। विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी ने उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने केक काटा है, जिसके बाद सभी मिलकर उनपर केक लगा रहे हैं। जन्मदिन मनाए जाने की ये तस्वीर आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके साथ ही इस जश्न का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आरसीबी टीम के साथ ही विराट कोहली को हेड कोच रवि शास्त्री और उनके साथी क्रिकेटरों ने भी बधाई दी है। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए कोहली को बधाई दी है। सबसे खास बात ये है कि अधिकतर लोगों ने कोहली के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में कोच रवि शास्त्री, पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और क्रिस गेल शामिल हैं।
View this post on InstagramA post shared by VIRAT♥️KOHLI (@_virat_kohli_army) on
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications