नोटबंदी: RBI ने कहा पुराने नोट को बचाकर न रखें और घबराएं नहीं

नोटबंदी के फैसले के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों से अपील की है कि पुराने नोटों को बचा कर न रखें।

नई दिल्‍ली। नोटबंदी के फैसले के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों से अपील की है कि पुराने नोटों को बचा कर न रखें।

2000 note

बैंकों के पास पर्याप्‍त नोट हैं और इन्‍हें बदला जा सकता है। यह बात आरबीआई ने तब कही है जब पूरे देश भर में पुराने नोट बदलने के लिए लिए बैंक संघर्ष कर रहे हैं। क्‍योंकि पुराने 500-1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लग चुकी हैं। आपको बताते चले कि 8 नवंबर, 2016 को पीएम मोदी के विमुद्रीकरण के फैसले को लागू करने के बाद से विपक्षी दल लगातार इस कदम का व‍िरोध कर रहे हैं।

केंद्र सरकार ने गुरूवार को लोगों को राहत पहुंचाने के मकसद से शादी के लिए 2.50 लाख रुपए तक और किसानों को 25 हजार रुपए प्रति सप्‍ताह निकालने की मंजूरी दी है। साथ ही सरकार ने नोट बदलने राशि को 4500 रुपए से घटाकर 2000 रुपए कर दिया है।

आरबीआई ने कहा कि हमारे पास पर्याप्‍त संख्‍या में नए नोट छापने का काम पिछले दो महीने से शुरू हो चुका था। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और साथ ही नोट को रोक कर भी न रखें।

एटीएम मशीन कैलिब्रेटेड होने के बाद अब 500 रुपए के नए नोट मिलने शुरु हुए हैं। पर इसके बावजूद कई एटीएम मशीनों में कैस नहीं बचा है।

नोट बदलवाने के दौरान हाथों में इंक लगाने के फैसले के बाद मेट्रो शहरों में बैंकों के बाहर लगने वाली लाइन भी कम हुई हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि जो लोग पहले नोट बदल चुके हैं वो लोग अब लाइन में नहीं लग पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+