सावधान: RBI ने छाप दिए 30 हजार करोड़ के नोट नकली
नयी दिल्ली। ये खबर आपकी टेंशन को बढ़ा सकती है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप एक बार अपनी जेब में रखे नोट को जरुर जांच ले। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गलती से 30 हजार करोड़ के गलत नोट छाप दिए हैं। दरअसल आरबीआई ने हजार रुपए के नोटों के छापने में गड़बड़ी कर दी है।

बैंक की गलती की वजह से 30 हजार करोड़ रुपए की कीमत के गलत नोट छप गए हैं। जिसमें से तकरीबन 20 करोड़ नोट तो रिजर्व बैंक के पास हैं, लेकिन 10 करोड़ बाजार में हैं। बाजार में नकली नोट पहुंचने से बैंक की चिंता बढ़ गई है। गलती होशंगाबाद और नासिक में नोटों की छपाई के दौरान हुआ है। जिसके बाद यहां के कुछ इम्प्लॉईज को सस्पेंड कर दिया गया है।
आरबीआई के मुताबिक, 1 हजार के 5AG और 3AP सीरीज के नोट सिल्वर सिक्युरिटी थ्रेड के बगैर छप गए। इनका करंसी पेपर पहले होशंगाबाद में सिक्युरिटी प्रिंटिंग और मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से निकला था जो बाद में नासिक में आरबीआई प्रेस में पहुंचा।
इस गड़बड़ी ने लगभग 30 हजार करोड़ के नकली नोट छप गए है। हलांकि रिजर्व बैंक के पास अब तक करीब 6 करोड़ नोट ही जमा हो गए है। जिसे उन्होंने जलाने का फैसला किया है। गलती कहां और कैसे हुई, इसके लिए टीआर गौड़ा की अगुआई में एक जांच कमेटी बनाई गई है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। इस मामले में सीबीआई, आईबी और सीअारपीएफ की टीमें भी जांच कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications