YES Bank पर बोले आरबीआई गवर्नर- 30 दिनों के लिए है आउटर लिमिट, घबराने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने संकट का सामना कर रहे यस बैंक पर कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। आरबीआई ने यस बैंक ग्राहकों के लिए निकासी सीमा 50 हजार रुपए तय कर दी है। इस मामले पर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास का बयान आया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि यस बैंक पर निर्णय 'बड़े स्तर' पर लिया गया है, व्यक्तिगत इकाई स्तर पर नहीं।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये फैसला लिया गया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि किसी समस्या का बाजार आधारित समाधान, बैंक द्वारा निर्धारित, निवेशक द्वारा निर्धारित समस्या का समाधान हमेशा बेहतर होता है। आपको बैंक को समय देना होता है, प्रबंधन को उचित कदम उठाने की कोशिश करनी होती है। उन्होंने कहा कि बैंक को रिकवर होने के लिए वक्त दिया गया था।
शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई ने तब हस्तक्षेप किया जब हमने पाया कि यह सब नाकाफी साबित हो रहा था। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हमने जो 30 दिन दिए हैं, वह आउटर लिमिट है, बैंक को रिवाइव करने के लिए आरबीआई की ओर से बहुत तेजी से एक्शन लिए जा रहे हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि डिपॉजिटर्स के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि कोरोनो वायरस के कारण वैश्विक विकास की रफ्तार में धीमी पड़ सकती है। सभी केंद्रीय बैंकों को क्लोज कॉर्डिनेशन में काम करने की जरूरत है। बता दें कि यस बैंक पर जो पाबंदी लगाई गई है जब 3 अप्रैल तक है। इस अवधि में कोई भी ग्राहक अपने अकाउंट से 50000 रु से अधिक की रकम नहीं निकाल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications