अमेरिका से जयादा आसान भारत में आईटी रिटर्न फाइल करना
शिकागो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन का मानना है कि उन्हें अमेरिका की तुलना में भारत में अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरना ज्यादा आसान लगता है।

शिकागो में कही कई अहम बातें
राजन ने शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने अक्सर ही इस बात को नोटिस किया है कि उनके भारत में इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना अमेरिका में अपने इनकम टैक्स दाखिल करने से ज्यादा आसान है।
भारत में कम हुआ भ्रष्टाचार
राजन ने इस भारत में भ्रष्टाचार संबंधी एक सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत में भ्रष्टाचार में बहुत कमी आई है। राजन ने रेलवे टिकटिंग और टैक्स डिपार्टमेंट का उदाहरण अपनी बात को साबित करने के लिए दिया।
टेक्नोलॉजी ने की बहुत मदद
राजन ने कहा कि उनका मानना है कि टेक्नोलॉजी ने इसमें मदद की है। राजन के मुताबिक आटोमेटेड रेलवे टिकटिंग से भ्रष्टाचार में बहुत कमी आई। इसकी वजह से अब दलाल सारी टिकटों पर कब्जा कर उन्हें अलग से नहीं बेचते। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का भी आटोमेशन किया गया है।
कैसे आसान हुई रिटर्न की प्रक्रिया
राजन ने बताया कि अब भारत में लोगों को अपना पैसा वापस पाने के लिए इनकम टैक्स ऑफिसर के पास नहीं जाना पड़ता। इसकी वजह से रिटर्न की प्रक्रिया आसान हुई है।












Click it and Unblock the Notifications