RBI Bank Ban News: इस Bank पर RBI ने जड़ा ताला! क्या अब डूब जाएंगी लोगों की जमा पूंजी? जानें कारण

New India Co-op Bank Ban: अगर आप भी न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कई तरह की कड़ी पाबंदियां लागू कर दी हैं। यहां तक कि बैंक से कैश विड्रॉल समेत लेन देन पर भी बैन लगा दिया गया है।

New India Co-op Bank Ban

इसकी सूचना मिलते ही न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोग बैंक दफ्तर पहुंचे गए। बैंक के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कौन कौनसी पाबंदियां लगीं? (RBI ban on New India Co-op Bank)

आरबीआई ने 13 फरवरी 2025 से प्रभावी हुए इन प्रतिबंधों के तहत न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक को किसी भी प्रकार का लोन देने, किसी भी नए डिपॉजिट को स्वीकार करने और ग्राहकों को उनकी जमा राशि वापस देने से मना कर दिया है। इसके अलावा, बैंक अब किसी भी नए ऋण को स्वीकृत या नवीनीकरण नहीं कर सकेगा, जिससे उसके ग्राहकों को बड़ी असुविधा हो सकती है।

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर क्यों लगा बैन? (Why banned on New India Co-operative Bank?)

आरबीआई के मुताबिक, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक की वित्तीय स्थिति और उसके कामकाज में कई खामियां पाई गई हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए आरबीआई ने यह कदम उठाया। आरबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह बैंक के कामकाज की गहरी जांच करेगा और इस जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही करेगा। पाबंदियों के बाद बैंक को केवल कुछ आवश्यक खर्चों जैसे वेतन, किराया और बिजली बिलों का भुगतान करने की अनुमति होगी।

क्या अब डूब जाएंगी लोगों की जमा पूंजी? (New India Co-operative Bank Customers Update)

इस पाबंदी के चलते, अब बैंक के ग्राहक अपनी जमा राशि नहीं निकाल सकेंगे। हालांकि, आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैंक को जमा राशि के खिलाफ लोन को समायोजित (सेट ऑफ) करने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त, बैंक के ग्राहकों को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) से अपने 5 लाख रुपये तक के जमा राशि पर बीमा क्लेम मिल सकता है, अगर बैंक के कामकाज में कोई सुधार नहीं होता और वह अपनी पाबंदियों के बाद भी सही तरीके से कार्य नहीं कर पाता। आरबीआई ने इस पाबंदी को बैंकिंग क्षेत्र में जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है। उसके मुताबिक, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक की आंतरिक स्थिति में सुधार के बाद ही बैंक के ग्राहकों को किसी भी प्रकार की राहत मिल सकती है।

बैंक के बाहर लगीं लंबी कतारें

भारतीय रिजर्व बैंक के इस प्रतिबंध के बाद मुंबई के अंधेरी स्थित विजयनगर शाखा के बाहर खाताधारकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्राहकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देख जा सकती हैं। ग्राहक चिंतित है कि उन्हें अपनी जमा राशि कब वापस मिलेगी। कुछ ग्राहकों ने शिकायत की कि बैंक उनको कुछ भी नहीं बता रहे हैं। बैंक की ग्राहक सेवाएं और मोबाइल ऐप भी काम नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+