Pradyuman Murder Case: आरोपी छात्र ने पिता के सामने कबूला जुर्म, चाकू की दुकान पर ले गई CBI
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर के मर्डर केस में सीबीआई ने एक और खुलासा किया है। सीबीआई ने कहा कि इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए स्कूल के 11वीं के छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
नई दिल्ली। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर के मर्डर केस में सीबीआई ने एक और खुलासा किया है। सीबीआई ने कहा कि इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए स्कूल के 11वीं के छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीबीआई ने यह बात आरोपी स्टूडेंट की रिमांड के लिए उसने जुवेनाइल कोर्ट में सौंपी गई कॉपी में लिखी है। इस नोट में सीबीआई ने लिखा है कि ''मर्डर में किसी और के शामिल होने की जांच के लिए आरोपी की रिमांड जरूरी है। आरोपी स्टूडेंट ने पिता और सीबीआई के वेलफेयर अफसर के सामने वारदात में शामिल होने की बात मानी है।''

सीबीआई आज ले गई मौका ए वारदात पर
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीआई आज आरोपी छात्र को क्राइम सीन पर ले गई। इस मामले में शिक्षकों और छात्रों के अलावा रायन स्कूल के पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। सूत्र ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्त चाकू जांच का हिस्सा है। आपको बता दें कि बुधवार को सीबीआई ने 11वीं के छात्र को गिरफ्तार किया था और खुलासा किया था कि स्कूल की परीक्षा को टालने के लिए उसने ही प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या की थी। प्रद्युम्न की लाश 8 सितंबर को स्कूल के बाथरूम से बरामद हुई थी।

और क्या कहा सीबीआई ने
सीबीआई ने रिमांड पेपर्स में भी कहा है कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि प्रद्युम्न की क्लास ग्राउंड फ्लोर पर थी और उसकी बहन विधि की क्लास सेकेंड फ्लोर पर थी। स्कूल की लॉबी में आने के बाद प्रद्युम्न वॉशरूम चल गया था जहां उस पर हमला हुआ। उनके मुताबिक, सुबह 8 बजकर आठ मिनट पर क्लास टीचर और स्कूल स्टॉफ ने प्रद्युम्न को एक टीचर की कार से अस्पताल पहुंचाया।

सीबीआई आरोपी स्टूडेंट को लेकर चाकू की दुकान पर गई
जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने अदालत को बताया कि वह यह भी चाहती है कि वो आरोपी स्टूडेंट को लेकर उस दुकान की पहचान करना चाहती है जहां से उसने चाकू खरीदा था। जानकारी के मुताबिक सीबीआई आज उसे लेकर उस दुकान पर गई थी और दुकानदार की तरफ से भी इस बात की पुष्टि की गई है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications