इस लड़की ने मचा दी है खलबली, फेसबुक पर जारी कर दी 68 'यौन शिकारी' प्रोफेसरों की लिस्‍ट

Recommended Video

    Raya Sarkar, law student behind list of academic harassers | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। नीचे आप जिसकी तस्‍वीर देख रहे हैं वो राया सरकार हैं। राया कैलिफोर्निया में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन इन दिनों उनके एक फेसबुक पोस्‍ट ने शिक्षा जगत में खलबली मचा दी है। जी हां 24 वर्षीय राया ने भारत के यौन शिकारियों की लिस्‍ट जारी किया है। फेसबुक पोस्‍ट में 68 प्रोफेसर्स के नाम लिखे गए हैं और उनके काले कारनामों का भी जिक्र किया गया है। जहां कुछ लोग राया सरकार के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें रेप की धमकी दे रहे हैं। राया पहले भी मर्दवाद पर कड़ी टिप्पणी करने के लिए जानी जाती हैं। आइए पूरे मामले को विस्‍तार से बताते हैं।

    राया को कई महिलाओं ने बतायी यौन उत्‍पीड़न की कहानी

    राया को कई महिलाओं ने बतायी यौन उत्‍पीड़न की कहानी

    राया का दावा है कि सूची में नाम मुख्य रूप से उन महिलाओं द्वारा सीधे लिए गए हैं जिन्हें कथित रूप से यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया है। कुछ मामलों में, जहां पीड़िता ने नाम न छापने का अनुरोध किया गया है वहां नहीं छापा गया। राया का कहना है कि उन्होंने चैट्स, व्हाट्सएप संदेश, ई-मेल, कॉल रिकॉर्ड्स के स्क्रीनशॉट्स को इकट्ठा किया है जो पीड़ितों के साक्ष्य की पुष्टि करते हैं।

    JNU, DU और FTII के प्रोफेसर्स का भी नाम

    JNU, DU और FTII के प्रोफेसर्स का भी नाम

    राया की लिस्ट में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, एफटीआईआई और मनिपाल यूनिवर्सिटी जैसे कई विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के नाम शामिल है। राया सरकार ने उस वक्त यह सूची जारी की थी, जब हॉलीवुड अभिनेत्रियों की ओर से यौन उत्पीड़न की बात की गई थी और सोशल मीडिया पर #MeToo अभियान चल गया था। बता दें कि इस हैशटैग से कई भारतीय महिलाओं ने भी अपनी बात शेयर की थी।

    क्‍या लिखा है फेसबुक पोस्‍ट में

    क्‍या लिखा है फेसबुक पोस्‍ट में

    यौन शिकारियों' की सूची जारी करने के बाद उन्होंने एक और फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि 'मुझे नफरत से देखा जा रहा है और मारने की धमकी से लेकर रेप की धमकी मिल रही है। मैंने अपने दूसरे फोल्डर की ओर देखना बंद कर दिया है।' साथ ही उन्होंने कहा कि 'स्वर्ण फेमिनिस्ट और वामपंथियों को धन्यवाद। हालांकि मुझे कई अन्य प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। वहीं कई पीड़िताएं अभी भी शांत हैं।

    राया भी हो चुकी हैं यौन उत्‍पीड़न का शिकार

    राया भी हो चुकी हैं यौन उत्‍पीड़न का शिकार

    राया के अनुसार उन्होंने कई बार उत्पीड़न का सामना किया है। उन्होंने शिक्षकों के नाम जारी करने के साथ ही कई अन्य बातें भी अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखी है। राया सरकार के 5589 फॉलोअर्स हैं और उनके पोस्ट पर सैंकड़ों लाइक और शेयर भी आते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+