जम्मू कश्मीर बीजेपी चीफ ने कहा, हनुमान चालीसा के पाठ से जीते केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को भारी जीत मिली है। पंबर जीत के बाद अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर पहुंचे। हनुमान मंदिर में पूजा के बाद बोले अरविंद केजरीवाल, हनुमानजी सबका भला करेंगे। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान हनुमान जी का नाम काफी बार उलाझा गया। इसी बीच जम्मू कश्मीर बीजेपी के नेता ने केजरीवाल की जीत का श्रेय भगवान हनुमान को दिया है।

जम्मू कश्मीर के बीजेपी चीफ रविंद्र रैना ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सुनाए गए 'हनुमान चालीसा' ने उनकी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने में मदद की है। वहीं जीत के बाद केजरीवाल ने कहा कि, यह दिल्ली की जीत नहीं, भारत माता की जीत है। यह पूरे देश की जीत है। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने आज दिल्ली पर कृपा बरसाई है। हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी प्रभू से यही कामना करते हैं कि आने वाले 5 साल में हमें ऐसे ही दिशा दिखाते रहे। हमें शक्ति दे कि जैसे पिछले पांच साल हमने सेवा की, वैसे ही आगे करते रहे।
दिल्ली चुनावों में भारी जीत मिलने के बाद मंगलवार शाम सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, और सांसद संजय सिंह की पत्नी भी मौजूद थीं। यह चौथी बार है जब वे इस महीने हनुमान मंदिर पहुंचे हैं। नामाकंन से पहले वह मंदिर गए थे, इसके बाद चुनाव प्रचार के बीच में वे मंदिर पहुंचे थे। इसके बाद वे मतदान वाले दिन भी हनुमान मंदिर पहुंचे थे।
उधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से दिल्ली के सीएम के तौर पर 14 फरवरी शपथ ले सकते हैं। इससे पहले 2015 में भी अरविंद केजरीवाल ने 14 फरवरी को शपथ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications