Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'आधार' न होने पर भी लोगों को मिलेगा सरकारी लाभ: रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि, राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आधार न होने की वजह से किसी को भी जरुरी लाभ से वंचित न रहे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यों के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रियों के सम्मेलन में आज कहा, 'आधार एक बड़ा प्लेटफॉर्म है, जो गुड गवर्नेंस और बचत की ओर ले जाता है लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि आधार के लिये कानून है।

ravi

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, कानून कहता है कि आधार कार्ड न होने की वजह से किसी को लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।' उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड नहीं है तो आधार कार्ड बनवाने के लिए कहिए लेकिन वैकल्पिक प्रणाली का यूज कर उसे लाभ दिया जाना चाहिये।

राज्य के मंत्रियों से बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि, कई बार राशन की दुकानों पर राशन नहीं दिया जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। आपको इसके बारे में सोचना होगा। कोई भी गरीब को राशन देने से मना नहीं कर सकता है। केंद्रीय मंत्री का यह बयान गुरुग्राम अस्पताल की घटना के एक सप्ताह बाद आया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों एक गर्भवती महिला के पास आधार कार्ड न होने चलते उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद महिला ने पार्क में बच्चे को जन्म दिया था।

यहीं नहीं रविशंकर ने कहा कि कई बार सीनियर सिटीजन के फिंगर प्रिंट मेल नहीं खाते तो इस स्थिति में उनका आधार नंबर एक रजिस्टर में लिख लिया जाए और लाभ प्रदान किया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+