रविशंकर प्रसाद को एम्स से मिली छुट्टी, साइनस के इलाज के लिए हुए थे भर्ती
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को दिल्ली के एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविशंकर प्रसाद को सोमवार रात साइनस की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पल्मोनरी चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए रविशंकर प्रसाद को तीन दिनों के बाद आज एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं और उनको इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। अमित शाह ने खुद स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि की और ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।
Delhi: Union Minister Ravi Shankar Prasad who was undergoing sinus treatment, discharged from AIIMS (file pic) pic.twitter.com/Cf2ZbvdKf4
— ANI (@ANI) January 17, 2019
क्या होता है साइनस
दरअसल, हल्का जुकाम, नाक के अस्तर की सूजन, एयर प्रेशर में बदलाव आदि साइनोसाइटिस के लक्षण होते हैं। साइनस यानी हमारी गाल की हड्डियों, नाक के दोनों तरफ, दोनों आंखों के बीच और माथे में मौजूद कैवटिज (खोखले छेद) होते हैं। जब तरल पदार्थ से साइनस ब्लॉक हो जाते हैं, तो इनके लाइनिंग (अस्तर) में सूजन आ जाती है। इससे बैक्टेरिया अंदर आ सकते हैं जिसके कारण संक्रमण बढ़ जाता है। इसे साइनस कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications